{"_id":"5fbf88567242d1018d387cea","slug":"constitution-day-2020-all-updates-om-birla-and-president-ram-nath-kovind-speech-on-constitution-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Constitution Day 2020: राष्ट्रपति कोविंद के साथ पूरे राष्ट्र ने किया भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Constitution Day 2020: राष्ट्रपति कोविंद के साथ पूरे राष्ट्र ने किया भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ
Thu, 26 Nov 2020 07:05 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 26 Nov 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को संविधान दिवस के मौके पर लोगों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में प्रस्तावना पढ़ी। दूरदर्शन ने इसका सीधा प्रसारण किया और इस दौरान देश भर से लोग उनके साथ जुड़े।
विज्ञापन
गुजरात के केवडिया में भी एक बड़े स्क्रीन पर इसे दिखाया गया। केवडिया में पीठासीन अधिकारियों के 80वें अखिल भारतीय सम्मेलन के आयोजन के दौरान इसका प्रसारण हुआ। बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति के साथ अन्य प्रतिभागियों ने भी प्रस्तावना पढ़ी।
विज्ञापन
इस मौके पर राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम के महान दूरदर्शी नेताओं ने आधारभूत दस्तावेज तैयार किए। राष्ट्रपति ने कहा कि केवल संविधान के केंद्र में लोकतंत्र है बल्कि संविधान सभा का भी लोकतांत्रिक तरीके से गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि
विज्ञापन
न्याय तक पहुंच में कई सारी बाधाएं हैं और इनमें खर्च भी सर्वोपरि हैं। यह देखकर खुशी हो रही है कि कोविड-19 महामारी के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और ऑनलाइन तरीके से याचिकाएं दाखिल करने की व्यवस्था का इस्तेमाल करते हुए सुचारू रूप से कामकाज हो रहा है।
कोरोना वायरस महामारी के बावजूद सबको न्याय सुनिश्चित करने के लिए अपनी ड्यूटी निभाने वाले बार, बेंच और अधिकारियों की मैं सराहना करता हूं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद सबको न्याय सुनिश्चित करने के लिए अपनी ड्यूटी निभाने वाले बार, बेंच और अधिकारियों की मैं सराहना करता हूं।
President Ram Nath Kovind today virtually inaugurated the Constitution Day celebrations, organised by the Supreme Court of India to mark the 71st anniversary of the adoption of the Constitution. pic.twitter.com/slwjhup2ch
— ANI (@ANI) November 26, 2020
इस दौरान केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी लोगों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। इसके साथ ही इस अवसर पर वेबिनार, प्रदर्शनी, निबंध लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता और स्लोगन प्रतियोगिता जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ जिनका मकसद संविधान में बताए गए मूल्यों और सिद्धांतों का उल्लेख करना और उसे दोहराना है।