{"_id":"59db75874f1c1bd9798b5976","slug":"constitution-bench-will-decide-is-parsi-woman-conversion-after-marrying-hindu-man-is-right","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या हिंदू से शादी के बाद पारसी महिला हो जाती है हिंदू? मामला संविधान पीठ के पास ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
क्या हिंदू से शादी के बाद पारसी महिला हो जाती है हिंदू? मामला संविधान पीठ के पास
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Oct 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने इस सवाल को विचार के लिए पांच सदस्यीय संविधान पीठ के पास भेज दिया है कि ‘विशेष विवाह कानून’ के तहत किसी हिंदू पुरुष से विवाह के बाद क्या कोई पारसी महिला स्वत: हिंदू हो जाती है।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि उसे यह भी विचार करना होगा कि क्या तीन तलाक के मामले में पांच न्यायाधीशों की पीठ के फैसले का वर्तमान मामले में भी कोई प्रभाव हो सकता है।
विज्ञापन
पीठ में जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भी शामिल थे। पीठ ने कहा कि ‘सांस्कृतिक परंपराओं का सिद्धांत’ इस पर लागू होता है या नहीं, यह बड़ी पीठ देखेगी। सांस्कृतिक सिद्धांत विवाह के बाद महिला का धर्म अपने पति का ही धर्म होने की बात कहता है।
विज्ञापन
पढ़ें- मध्यप्रदेश सरकार की नई योजना- विधवा महिला से शादी पर मिलेंगे दो लाख रुपये
पीठ बंबई हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली गूलरोख गुप्ता की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि ‘विशेष विवाह कानून’ के तहत हिंदू पुरुष के साथ विवाह करने पर किसी पारसी महिला का हिंदू धर्म में धर्मांतरण हो जाता है।