{"_id":"63fd11ef6a4e83b6280eae43","slug":"constable-injured-in-hit-and-run-accident-on-bandra-worli-sea-link-in-mumbai-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हिट एंड रन दुर्घटना में कांस्टेबल घायल, आरोपी कार चालक की हुई पहचान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हिट एंड रन दुर्घटना में कांस्टेबल घायल, आरोपी कार चालक की हुई पहचान
Tue, 28 Feb 2023 01:57 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:57 AM IST
सार
यह घटना शनिवार शाम को उस समय हुई जब एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल दो वाहनों की टक्कर का निरीक्षण करने के लिए समुद्री पुल पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हिट-एंड-रन दुर्घटना में एक पुलिस कांस्टेबल के घायल हो जाने की खबर सामने आई है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि यह घटना शनिवार शाम को उस समय हुई जब एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल दो वाहनों की टक्कर का निरीक्षण करने के लिए प्रतिष्ठित समुद्री पुल पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि जब दोनों पुलिसकर्मी वाहनों का निरीक्षण कर रहे थे, तभी अचानक दूसरी दिशा से एक तेज रफ्तार कार पुलिसकर्मियों की ओर आ गई। उन्होंने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन कार ने कांस्टेबल को टक्कर मार दी, जबकि सब-इंस्पेक्टर बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कार चालक घायल पुलिसकर्मी की मदद के लिए बिना रुके आगे बढ़ गई। इस दुर्घटना में कांस्टेबल के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। इस मामले में बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर (पहली सूचना रिपोर्ट) दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि कार चालक की पहचान कर ली गई है, वह मध्य महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले का रहने वाला है। अधिकारी ने कहा कि चालक को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है।
विज्ञापन