फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Conspiracy to hoist Khalistani flag at polling booths in Punjab on June 1

Exclusive: 1 जून को पंजाब के पोलिंग बूथों पर खालिस्तानी झंडा लहराने की साजिश, कनाडा में हुई बैठक में हुआ फैसला

Mon, 27 May 2024 05:35 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Mon, 27 May 2024 05:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Exclusive: सूत्रों के अनुसार कनाडा के सरे और एडमंटन में पिछले सप्ताह खालिस्तानी आतंकियों की बैठकें हुईं। बैठकों में पंजाब में चुनावी माहौल बिगाड़ने की रणनीति बनाई गई। हालांकि सूत्रों का कहना है कि बहुत सी सिख संगतों ने इसका कनाडा में ही विरोध किया।

loader
Conspiracy to hoist Khalistani flag at polling booths in Punjab on June 1
पंजाब में चुनाव के बीच बड़ी साजिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक जून को पंजाब में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर कनाडा में साजिश रची जाने लगी है। इन साजिशों को आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस और खालिस्तानी आतंकियों ने रचा है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनावों में सिख फॉर जस्टिस के जनरल काउंसिल ने कनाडा से पंजाब की प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र की पोलिंग स्टेशंस पर खालिस्तान का झंडा लहराने की साजिश की है। इसके लिए बाकायदा आतंकी संगठनों ने अपने गुर्गों के माध्यम से प्रत्येक पोलिंग स्टेशन में खालिस्तान झंडा लहराने और प्रोपेगंडा फैलाने के नाम पर एक-एक लाख रुपये इनाम देने का लालच दिया है। वहीं, दूसरी ओर इन्हीं चुनावों की आड़ में कनाडा में आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के संगठन सिख फॉर जस्टिस ने कई बड़ी बैठकें कर लोकसभा चुनाव में माहौल बिगड़ने की साजिश भी तैयार की है।



केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देश में हो रहे आखिरी चरण के लोकसभा चुनाव में खालिस्तानी आतंकियों ने खलल डालने की साजिश रची है। इस साजिश के तहत सिख फॉर जस्टिस ने पंजाब के अलग-अलग पोलिंग स्टेशनों पर खालिस्तानी झंडा लहराने की अपील की है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी से जड़े एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि पंजाब में एक जून को होने वाले मतदान से पहले कनाडा के कुछ अलग-अलग शहरों में खालिस्तानी आतंकी संगठनों और उनके समर्थकों के बीच कई बैठकें की गईं। इन बैठकों के दौरान खालिस्तान का मुद्दा उठाया गया। 


कनाडा में हुईं खालिस्तानी आतंकियों की बैठकें
सूत्रों के मुताबिक पिछले सप्ताह कनाडा के सरे और एडमंटन में हुईं खालिस्तानी आतंकियों की बैठकों के बाद पंजाब में चुनावी माहौल बिगाड़ने की पूरी रणनीति बनाई गई। हालांकि सूत्रों का कहना है कि रणनीति के बाद बहुत सी सिख संगतों ने इसका कनाडा में ही विरोध किया। लेकिन सिख फॉर जस्टिस के जनरल काउंसिल ने पंजाब के लोगों को लालच देने की तैयारी शुरू की। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इस दौरान खालिस्तानी आतंकी सगठनों ने तय किया कि एक जून को खालिस्तान झंडा फहराने के लक्ष्य को पूरा करने वाले को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। जानकारी इस तरह बात की भी मिली है कि सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस लक्ष्य को पूरा करने के एवज में लालच की राशि को बढ़ाने का भी एलान किया है। 

पंजाब में चुनावी माहौल बिगाड़ने की कोशिश- सूत्र
केंद्रीय खुफिया एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक एक जून को पंजाब में होने वाले चुनावों को लेकर कनाडा के दो शहरों में महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन भी किया गया। इसमें सरे और एडमंटन में सिख फॉर जस्टिस के जनरल काउंसिल की ओर से चुनावों में अपने गुर्गों के माध्यम से माहौल खराब करने की बिंदुवार साजिश का ग्राफ तैयार किया गया। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के आधार पर पता चला है कि इसके लिए बाकायदा खालिस्तानी आतंकी संगठनों ने बड़े स्तर पर चंदा इकट्ठा कर पंजाब के पोलिंग स्टेशन में एक-एक लाख रुपये के लालच को पूरा करने का बही-खाता भी तैयार किया। सूत्रों के मुताबिक खालिस्तानी आतंकी संगठनों और उनके समर्थकों ने इसी चुनाव की आड़ में एक बार फिर से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में खालिस्तानी राग अलापना शुरू किया है।

सोशल मीडिया का भी लिया गया सहारा
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्र बताते हैं कि पंजाब के चुनावी माहौल खराब करने के लिए सिख फॉर जस्टिस समेत कई आतंकी संगठनों ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है। इस दौरान तेरह ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट ट्रेस किए गए हैं, जो खालिस्तानी आतंकियों से सीधे संबंधित हैं। ये सब वही अकाउंट हैं जो पंजाब में होने वाले चुनावों से लेकर सिख फॉर जस्टिस और खालिस्तान के नाम पर पूरी दुनिया में माहौल खराब करने की रणनीति को आगे बढ़ा रहे हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि जबकि इन तेरह सोशल मीडिया अकाउंट के अलावा 19 अकाउंट ऐसे भी मिले हैं, जो उनकी पूरी रणनीति को अलग-अलग माध्यम से आगे बढ़ाते हैं। फिलहाल इन सभी 32 सोशल मीडिया अकाउंट की पूरी डिटेल केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के पास आ चुकी है। सूत्रों के मुताबिक इनमें से कई लोगों का नाता न सिर्फ सीधे तौर पर पंजाब से जुड़ा है, बल्कि उन लोगों का हाल के दिनों में पंजाब भी आना जाना हुआ है। ऐसे लोगों ने पंजाब में कहां-कहां संपर्क किया है, उसका पूरा ब्यौरा खुफिया एजेंसियों के रडार पर आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed