फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress: Youth Congress launches 'Young India Ke Bol' season-3 program, how to become party spokesperson

Congress: यूथ कांग्रेस ने लॉन्च किया 'यंग इंडिया के बोल' सीजन-3 कार्यक्रम, ऐसे बनें पार्टी प्रवक्ता

Sat, 18 Mar 2023 04:22 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 18 Mar 2023 04:22 PM IST
सार

Congress: 'यंग इंडिया के बोल' कार्यक्रम के जरिए भारतीय युवा कांग्रेस युवाओं से प्रवक्ता के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन मंगवाता है। इसके बाद भाषण व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, व अंकों के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाता है...

विज्ञापन
Congress: Youth Congress launches 'Young India Ke Bol' season-3 program, how to become party spokesperson
Congress- YOUNG INDIA KE BOL SEASON-3 - फोटो : Agency

विस्तार

भारतीय युवा कांग्रेस ने संगठन में युवा प्रवक्ताओं के चयन के लिए यंग इंडिया के बोल भाग-3 का विमोचन किया। इस प्रतियोगिता से चयन किए गए लोगों को जिला व राज्य स्तर पर प्रवक्ता पद के रूप में नियुक्त किया जाएगा। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर देश के युवाओं को अवसर दे रही है। 'यंग इंडिया के बोल' के जरिए देश की युवा आवाज को एक राजनीतिक मंच मिलेगा, जिसके जरिए वह लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखेंगे। म्यूट तंत्र में जहां-जहां भाजपा एक माइक बंद करने का प्रयास कर रही है, वहा युवा कांग्रेस इस कार्यक्रम से युवाओं को लाखों माइक देगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी की सोच रही है कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित हो, यह कार्यक्रम उनकी सोच को साकार करेगा।

विज्ञापन

इस मौके पर एआईसीसी राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने कहा कि आज हम ऐसे दौर में जी रहे हैं, जहां किसी भी विषय पर अपनी बात रखने की आजादी खत्म होती जा रही है। खासकर सरकार के खिलाफ, ऐसे में यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम, देश भर के युवाओं को ताकत प्रदान करेगा, जिससे वो खुलकर समाज के सामने अपनी बात को रख सकेंगे। एआईसीसी की राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. शम्मा मोहम्मद ने कहा कि वे यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के पहले सीजन से जुड़ी हैं और उन्होंने कहा कि यह युवाओं का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच है, जहां विचारों को व्यक्त करने का मंच मिलता है। वह कहती हैं, आज देश में आपातकाल जैसे हालात बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र की सरकार द्वारा, युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, उनके हितों से जुड़े विषयों पर सरकार मौन है, ऐसे में यह कार्यक्रम उन्हें शक्ति देगा और वो भी आगे आकर देश के सामने बोल पाएंगे।

विज्ञापन

'यंग इंडिया के बोल' कार्यक्रम के जरिए भारतीय युवा कांग्रेस युवाओं से प्रवक्ता के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन मंगवाता है। इसके बाद भाषण व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, व अंकों के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाता है। प्रतियोगिता का माध्यम हिंदी, अंग्रेजी, प्रादेशिक व स्थानीय भाषाओं में होगा। भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव पूर्णचंद कोको पाढी ने बताया कि 'यंग इंडिया के बोल' सीजन-3 के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अप्रैल तक लिए जाएंगे और उसके लिए 18 से लेकर 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद प्रतिभागियों को जिला व राज्य स्तर तक अगले चरण के लिए चयन किया जाएगा। फाइनल प्रतियोगिता जून माह के अंत मे दिल्ली मे आयोजित कि जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी वरुण पांडेय, वरिष्ठ युवा कांग्रेस प्रवक्ता सुबोध हरिथवाल, मालिक जावेद अंसारी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता विकास वर्मा, आर्यन शर्मा, आरुषि सुंदरियाल, समेत अन्य युवा कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट, और यंग इंडिया बोल के राज्यों के प्रभारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed