तेलंगाना चुनाव : हिरासत में लिए गए कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष, सीएम की रैली रोकने की दी थी धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना विधानसभा चुनाव नजदीक है उसको लेकर नेताओं में बयानबाजी चल रही है। इसी बयानबाजी के चलते पुलिस ने एक कांग्रेस नेता को हिरासत में लिया है। तेलंगाना में कांग्रेस के कार्यरत अध्यक्ष और कोडांगल से उम्मीदवार रेवंत रेड्डी को अहतियातन हिरासत में लिया गया है। बता दें कि रेड्डी को कोडांगल में मुख्यमंत्री के.सी. राव की रैली को रोकने की धमकी देने की वजह से अहतियातन हिरासत में लिया है।
रेवंत रेड्डी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेता जी एन रेड्डी ने केसीआर सरकार पर हमला बोला है। रेड्डी ने कहा कि केसीआर, पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। जिस तरीके से पुलिस रेवंत रेड्डी के कमरे में घुस गई यह भारत में कभी नहीं हुआ। रेवंत रेड्डी के बारे में जी एन रेड्डी ने कहा कि वो कोई साधारण व्यक्ति नहीं है। वह एक ब्राह्मोस मिसाइल है और यह मिसाइल टीआरएस को खत्म करने जा रही है।
Congress Telangana Working President and Kodangal candidate Revanth Reddy taken into preventive custody earlier today. Reddy had reportedly threatened to stop CM KC Rao's rally in Kodangal #TelanganaElections2018 pic.twitter.com/keg6aWzIpF
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 4, 2018