कांग्रेस: कार्यसमिति करेगी पराजय व महामारी पर मंथन, सोनिया गांधी ने कहा- हार से सबक ले पार्टी
लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक 10 मई को होने वाली है। इसमें पांच राज्यों के चुनावी नतीजों और देश में महामारी के गंभीर हालात की समीक्षा होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक 10 मई को होने वाली है। इसमें पांच राज्यों के चुनावी नतीजों और देश में महामारी के गंभीर हालात की समीक्षा होगी। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर केंद्र पर महामारी से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने माना कि चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हालिया पराजय से पार्टी का अवश्य उपयुक्त सबक लेना चाहिए। इसे शर्मनाक मानते हुए ईमानदारी से स्वीकार करना चाहिए।
बता दें, कांग्रेस की असम में शर्मनाक हार हुई है और बंगाल में तो वह खाता भी नहीं खोल सकी, जबकि 2016 के विधानसभा चुनाव में उसने 44 सीटें जीती थीं। पुडुचेरी में कांग्रेस ने मात्र दो सीटें जीतीं, जहां वह दो माह पूर्व तक सत्ता में थी। सिर्फ तमिलनाडु में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया और वह द्रमुक के साथ गठबंधन से सत्ता में आई है। केरल में सत्तारूढ़ एलडीएफ फिर सत्ता में काबिज हो गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार देश की जनता के प्रति अपनी मूलभूत जिम्मेदारी निभाने में विफल रही है। केंद्र सरकार को तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाकर महामारी के हालात की समीक्षा करना चाहिए।
कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने एनडीए सरकार की आलोचना की और आज देश ऐसे राजनीतिक नेतृत्व में हाथ में है, जिसकी लोगों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है।
इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर देशभर में लॉकडाउन की मांग की थी। उन्होंने कहा कि कोरोना सुनामी देश में लगातार कहर ढा रही है। उन्होंने यह भी कहा था कि देश में कोरोना वायरस को बेकाबू होने देना न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए तबाही लाने वाला साबित होगा।
The nation is sinking under the weight of the Modi govt’s indifference & incompetence. This is a time for us to steel ourselves & rededicate ourselves in the service of our people.
- Congress President Smt. Sonia Gandhi at the Congress Parliamentary Party Meeting#COVID19India pic.twitter.com/3cJAQIuhPk— Congress (@INCIndia) May 7, 2021