फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Working Committee meeting will be held in Gujarat on March 12 

गुजरात में 12 मार्च को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक, सोनिया-राहुल सहित कई दिग्गज होंगे शामिल 

Sat, 09 Mar 2019 09:00 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 09 Mar 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
Congress Working Committee meeting will be held in Gujarat on March 12 
राहुल-सोनिया (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

गुजरात में 12 मार्च को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने शनिवार को बताया कि 1930 में आज ही के दिन यहां साबरमती आश्रम से महात्मा गांधी ने ऐतिहासिक दांडी यात्रा शुरू की थी और इसी दिन को मनाने के लिए यह बैठक इस दिन आयोजित की जा रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पार्टी के निर्णय लेने वाले उच्चतम निकाय की यह बैठक गांधीनगर के अडालज में जनसभा के बाद होगी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
विज्ञापन


चावड़ा ने यहां संवाददाताओं को बताया, “कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक 12 मार्च को अहमदाबाद में होगी। महात्मा गांधी ने 1930 में उसी दिन ऐतिहासिक दांडी यात्रा की शुरुआत की थी। सीडब्ल्यूसी 58 साल के अंतर पर 1961 के बाद से पहली बार गुजरात में बैठक कर रही है।” 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि साबरमती आश्रम में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने के बाद गुजरात दौरा शुरू होगा। साथ ही चावड़ा ने बताया कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों एवं चुनाव प्रचार की तैयारियों पर चर्चा होगी। 

(इनपुटःभाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed