फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress working committee attack telangana brs government kcr termed it nizam government hyderabad

Polls: कांग्रेस बोली- निजाम की तरह शासन कर रही BRS सरकार; वेणुगोपाल बोले- लोकसभा चुनाव 'करो या मरो' की लड़ाई

Sun, 17 Sep 2023 05:01 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 17 Sep 2023 05:01 PM IST
सार

आगामी चुनावों की तैयारी में राजनीतिक दल अपने-अपने तरीकों से प्रचार प्रसार कर रहे हैं। चुनावी हलचल के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल शुरू हो गया है। इसी बीच तेलंगाना सरकार को कांग्रेस कार्य समिति ने जमकर खरी खोटी सुनाते हुए कहा, राज्य में निजाम की तरह सरकार चल रही है।

विज्ञापन
congress working committee attack telangana brs government kcr termed it nizam government hyderabad
केसीआर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस कार्य समिति ने केंद्र की भाजपा सरकार और तेलंगाना की केसीआर सरकार पर जमकर हमला बोला। पार्टी ने कहा कि स्वर्णिम तेलंगाना का वादा राज्य गठन के नौ साल बाद टूट गया है। दिल्ली में भाजपा व राज्य की चंद्रशेखर राव सरकार ने तेलंगाना को धोखा दिया है।
विज्ञापन


इस बीच आगामी चुनावों को 'करो या मरो' की लड़ाई बताते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को हटाने के लिए काम कर रही है। इस दो दिवसीय बैठक ने एक स्पष्ट एजेंडा रखा है। यह कांग्रेसियों के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई है। 2024 में हमें इस भाजपा सरकार को हटाना है। इसलिए यह सीडब्ल्यूसी की ओर से कार्यकर्ताओं का आह्वान है। वेणुगोपाल ने दो दिवसीय कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के समापन के बाद कहा कि अब आराम किए बिना, हमें जीत के लिए लड़ना होगा।
विज्ञापन


परिवारवाद पर कांग्रेस का हमला
परिवारवाद पर बोलते हुए कांग्रेस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव(केसीआर) पर हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा, मुख्यमंत्री के परिवार ने 'पारिवारिक शासन' स्थापित किया है। निजामों की तरह राज्य में शासन किया जा रहा है। मानो राज्य को अतीत में वापस खींच लिया हो। कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, नए राज्य के संसाधनों को सत्ता में बैठे लोगों द्वारा हड़प लिया गया है। वहीं आरोपों की झड़ी लगाते हुए कांग्रेस कार्य समिति ने राज्य के लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को वोट देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की मतदाताओं से अपील
सीडब्ल्यूसी ने अपनी बैठक में मतदाताओं से की गई अपनी अपील में कहा, "यह 'बंगारू' (स्वर्णिम) तेलंगाना के सपने को फिर से जगाने और तेलंगाना के लोगों को  वह भविष्य देने का समय है, जिसके वे हकदार हैं। साथ ही, कांग्रेस कार्य समिति ने तेलंगाना राज्य के गठन के दौरान कांग्रेस की अहम भूमिका को भी याद दिलाया। आपको बता दें, 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग होकर तेलंगाना राज्य का गठन हुआ था।


कांग्रेस: हम खोखले वादे या जुमले नहीं करते हैं
वहीं कांग्रेस ने बैठक में कहा, वह तेलंगाना में इतिहास बनाने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस पार्टी खोखले वादे या जुमले नहीं बनाती है, हम इतिहास बनाते हैं। बता दें पुनर्गठित सीडब्ल्यूसी की पहली बैठक शनिवार को हुई,तो रविवार को सीडब्ल्यूसी की विस्तारित बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed