फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress workers protests against price hike diesel petrol and inflations

हल्लाबोल: महंगाई और तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका नदारद

Fri, 11 Jun 2021 11:48 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 11 Jun 2021 11:48 AM IST
सार

आज पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी का आरोप है कि केंद्र की गलत नीतियों से महंगाई बढ़ रही है। कई जगहों पर पेट्रोल के दाम 100 के पार है। वहीं आलाकमान इस प्रदर्शन से नदारद है। 

विज्ञापन
congress workers protests against price hike diesel petrol and inflations
कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : ANI

विस्तार

देश में लगातार बढ़ रही डीजल-पेट्रोल की कीमतों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्लाबोला है। आज पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल पंपों पर बढ़े दामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि इस प्रदर्शन से पार्टी आलाकमान दूरी बनाए हुए हैं। इस विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी शामिल नहीं हो रहे हैं। वहीं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट राजस्थान में विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा कई और वरिष्ठ नेता भी अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी आक्रोश दिवस के रूप में इस प्रदर्शन को मना रही है। दिल्ली कमेटी के कार्यकर्ता हाथों में बैनर लेकर सड़कों पर पैदल मार्च निकाल रहे हैं। कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केंद्र की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। सरकार पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन


 सरकार पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लें- कांग्रेस
दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि जब यूपीए सत्ता में थी, तब पेट्रोल और डीजल पर टैक्स 9.20 रुपये था और अब मोदी सरकार में यह 32 रुपये हो गया। हम सरकार से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग करते हैं। साथ ही पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने का आग्रह करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने जनता की तोड़ी कमर
गौरतलब है कि 11 जून को पार्टी के तमाम बड़े नेता अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी ने बताया कि उनके इस अभियान के तहत देशभर में विरोध प्रदर्शन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। इनमें केंद्र सरकार की गलत नीतियों से लोगों को आज पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। कांग्रेस के मुताबिक तेल की बढ़ी कीमतों और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed