{"_id":"58a4e4ce4f1c1bd457d842d1","slug":"congress-workers-protest-outside-residence-of-pm-modi-s-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप मामला: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पीएम मोदी की मां के घर के बाहर प्रदर्शन ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गैंगरेप मामला: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पीएम मोदी की मां के घर के बाहर प्रदर्शन
एजेंसी/ अहमदाबाद
Updated Thu, 16 Feb 2017 06:14 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
गुजरात में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 97 वर्षीय मां हीराबेन के घर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी उनसे नालिया गैंगरेप केस में हस्तक्षेप की मांग कर रहे थे। इस मामले में कथित तौर पर चार भाजपा नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
बुधवार को लगभग 35 कांग्रेस कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के घर के बाहर बगैर किसी सूचना के इकट्ठा हो गए। पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन गांधीनगर के बाहरी इलाके रायसन के इसी घर में रहती हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस पंकज मोदी के घर पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इनमें से अधिकतर महिलाएं थीं। ये महिलाएं नालिया गैंगरेप केस में हीराबेन के हस्तक्षेप की मांग कर रही थीं।
विज्ञापन
उनका कहना था कि अगर यहां प्रदर्शन किया जाए तो पीएम मोदी हीराबेन की बात पर जरूर ध्यान देंगे। अगर हीराबेन ने मामले में हस्तक्षेप किया तो दोषियों को जरूर सजा मिलेगी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस कच्छ जिले के नालिया शहर में हुए एक गैंगरेप में शामिल अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रही है।