फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Video: Congress workers pasted posters of Palakkad MP VK Sreekandan on the windows of Vande Bharat Express

Kerala: पीएम ने जिस वंदे भारत को रवाना किया, कांग्रेस वर्करों ने उस पर पोस्टर लगा खड़ा किया विवाद, जानें मामला

Wed, 26 Apr 2023 09:20 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 26 Apr 2023 09:20 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। घटना मंगलवार शाम 5 बजकर 10 मिनट की है। आरपीएफ ने भाजपा युवा मोर्चा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Video: Congress workers pasted posters of Palakkad MP VK Sreekandan on the windows of Vande Bharat Express
कांग्रेस सांसद के पोस्टर चिपकाते कार्यकर्ता। - फोटो : एएनआई

विस्तार

केरल में मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी मिली थी। ऐसे में यह ट्रेन अपनी पहली यात्रा पूरी कर पाती उससे पहले ही विवादों से जुड़ गई। दरअसल, पलक्कड़ स्थित शोरनूर स्टेशन पर ट्रेन का स्वागत करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बोगी पर पार्टी सांसद वीके श्रीकंदन के कई पोस्टर चिपका दिए। हालांकि बाद में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) जवानों ने पोस्टर हटाकर मामले में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 

गौरतलब है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। घटना मंगलवार शाम 5 बजकर 10 मिनट की है। आरपीएफ ने भाजपा युवा मोर्चा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 

भाजपा पर शक

इस मामले पर जिला कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व ने स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को ट्रेन में पोस्टर लगाने के लिए नहीं कहा गया था। वहीं, सांसद श्रीकंदन ने भी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी जानकारी के बिना पोस्टर लगाए गए। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर पोस्टर चिपकाने के लिए कोई सामान नहीं था। ऐसे में साफ है कि किसी ने सिर्फ फोटो और वीडियो बनाने के लिए यह किया है। श्रीकंदन ने भाजपा पर भी संदेह जताया है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इस घटना के पीछे भाजपा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

#WATCH | Congress workers pasted posters of Palakkad MP VK Sreekandan on the windows of a wagon of Vande Bharat Express when the train reached Shoranur in Kerala's Palakkad yesterday. Railway Protection Force has registered a case, investigation underway pic.twitter.com/rgqocYIqid

— ANI (@ANI) April 26, 2023
 

 

गीली खिड़कियों पर चिपकाए पोस्टर

कहा जा रहा है कि कांग्रेस समर्थकों का एक गुट ट्रेन के स्वागत करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान बारिश भी हो रही थी और उनमें से कुछ कार्यकर्ताओं ने बोगी की गीली कांच की खिड़कियों पर पोस्टर चिपका दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed