फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress won two and BSP won one seat in the UP elections

यूपी चुनाव: भाजपा की आंधी में उड़े विपक्षी दल, मिलिए उन चेहरों से जिन्होंने बसपा और कांग्रेस की बचाई लाज

Fri, 11 Mar 2022 01:22 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Mar 2022 01:22 AM IST
सार

बसपा से उमाशंकर सिंह ने बलिया जिले की रसड़ा सीट पर जीत दर्ज करके पार्टी की लाज बचा दी। यहां उमाशंकर को कुल 87089 मत हासिल हुए हैं।प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास से कांग्रेस की आराधना मिश्रा ने जीत हासिल की है और फरेंदा सीट पर कांग्रेस पार्टी के ही वीरेंद्र चौधरी ने अपना परचम लहरा दिया।

विज्ञापन
Congress won two and BSP won one seat in the UP elections
वीरेंद्र चौधरी, अराधना मिश्रा और उमाशंकर सिंह - फोटो : twitter

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ फिर से सत्ता पर काबिज होने को तैयार है। इस बार के चुनाव में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन सुधरा है तो कांग्रेस यूपी में तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के दो विधायकों ने जीत दर्ज की है। वहीं बसपा ने एक विधानसभा सीट जीती है, इसी के साथ कभी पहले नंबर पर रहने वाली मायावती की पार्टी यूपी में अब चौथे नंबर की पार्टी बन गई है।

विज्ञापन


बसपा के उमाशंकर सिंह ने बचाई लाज
इस बार के चुनाव में सत्ता में वापसी का दावा कर रही बसपा को अपनी सीटें बचाना भारी पड़ गया। बसपा से उमाशंकर सिंह ने बलिया जिले की रसड़ा सीट पर जीत दर्ज करके पार्टी की लाज बचा दी। उमाशंकर सिंह को कुल 87089 मत हासिल हुए हैं। उमाशंकर सिंह 2022 में तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। इस बार उमाशंकर एकमात्र विधायक हैं जो बसपा की तरफ से विधानसभा में मोर्चा संभालेंगे। 
विज्ञापन


नहीं चला मायावती का ब्राह्मण फैक्टर
इस बार यूपी में सत्ता में वापस आने के लिए मायावती और बसपा महासचिव सतीश मिश्रा ने ब्राह्मण पर दांव चला था। उन्होंने ब्राह्मण को लुभाने की पुरजोर कोशिश की, कई जगह सम्मेलन भी किए लेकिन इसका कहीं भी कोई फायदा नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस दो विधायकों ने मारी बाजी
प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास से कांग्रेस की आराधना मिश्रा ने जीत हासिल की है। उन्होंने यहां भाजपा के नागेश प्रताप सिंह उर्फ छोटे सरकार को हराया है। मुपर खास कांग्रेस का गढ़ रही है। आराधना मिश्रा का परिवार यहां से जीतता रहा है। 

वहीं महाराजगंज जिले की फरेंदा सीट पर कांग्रेस और भाजपा की कड़ी टक्कर रही। फरेंदा सीट पर पर कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी ने अपना परचम लहरा दिया। इन्होंने यहा भाजपा के बजरंग बहादुर सिंह को 2000 वोटों से हराया। इससे पहले यह सीट भाजपा की थी।


सपा ने जीतीं 125 सीटें
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन ने 273 सीटों पर जीत हासिल करते हुए सत्ता पर फिर कब्जा कर लिया है। वहीं, सपा गठबंधन को सिर्फ 125 सीटों पर जीत मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed