{"_id":"5be5101fbdec22233165e3b1","slug":"congress-with-its-frontal-organisations-will-be-protesting-at-the-rbi-against-demonetisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी: देशभर में आज कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, आरबीआई मुख्यालय पर धरना कार्यक्रम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नोटबंदी: देशभर में आज कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, आरबीआई मुख्यालय पर धरना कार्यक्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी की दूसरी सालगिरह 8 नवंबर को थी पर अभी तक तक विपक्ष मादी सरकार को घेर रहा हैं। कांग्रेस लगातार नोटबंदी का विरोध करती आ रही है इसी को लेकर पार्टी आज मोदी सरकार पर सीधा हमला करने की तैयारी में है। कांग्रेस आज दोपहर 12 बजे अपने साथी दलों के साथ सरकार के खिलाफ धरना देगी। ये धरना संसद स्ट्रीट, आरबीआई मुख्यालय के सामने दिया जाएगा। कांग्रेस ने नोटबंदी को सरकार का विनाशकारी फैसला बताया है।
विज्ञापन
कल नोटबंदी की सालगिरह पर विपक्ष ने जमकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। प्रदेश युवा कांग्रेस ने वीरवार को प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर के नेतृत्व में आरबीआई कार्यालय कसुम्पटी के बाहर नोटबंदी के दो साल पूरे होने के विरोध में सांकेतिक धरना दिया। युकां नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारतीय युवा कांग्रेस सचिव एवं प्रदेश प्रभारी जगदेव गागा ने विशेष तौर पर शिरकत की। गागा ने कहा कि नोटबंदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसलिए की थी, ताकि काला धन वापस आए। इससे आतंकवाद पर अंकुश लगेगा, नकली नोटों पर अंकुश लगेगा और साथ में 50 दिन का समय मांगा था।
विज्ञापन
इसके विपरीत नोटबंदी का असर यह हुआ कि लाखों युवाओं का रोजगार छिन गया। मध्यम एवं लघु उद्योग बंद हो गए। सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि में भारतीय अर्थ व्यवस्था 1.5 प्रतिशत गिर गई। कई जगह कतार में सैकड़ों खडे़ गरीब लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। करोड़ों किसान भी नोटबंदी से प्रभावित हुए। इसका फायदा केवल भाजपा को हुआ उनकी आमदनी 81 प्रतिशत बढ़ गई।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी के दो साल पूरा होने के मौके पर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि यह एक ऐसा ‘क्रूर षड्यंत्र’ था जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सूट-बूट वाले मित्रों’ के कालेधन को सफेद किया गया। गांधी ने यह भी कहा कि इस ‘घोटाले’ में सबकुछ सोच-समझकर किया गया और इसके अतिरिक्त नोटबंदी का कुछ दूसरा मतलब निकालना देश की समझ का अपमान है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नोटबंदी के दो साल पूरे होने के मौके पर बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर प्रहार किया और कहा कि अर्थव्यवस्था की "तबाही' वाले इस कदम का असर अब स्पष्ट हो चुका है तथा इसके घाव गहरे होते जा रहे हैं। सिंह ने एक बयान में यह भी कहा कि मोदी सरकार को अब ऐसा कोई आर्थिक कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे अर्थव्यवस्था के संदर्भ में अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2016 में हुई नोटबंदी की घोषणा के बृहस्पतिवार को दो वर्ष पूरे होने पर इस कदम को ‘‘विपदा’’ करार दिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो साल पहले जब इसका ऐलान किया था वह तभी से इसे ‘‘काला दिन’’ कहती आ रही हैं। एक ट्वीट में ममता ने कहा, ‘‘आज नोटबंदी विपदा को दो साल हो गए। मैं ऐसा तब से कह रही हूं, जब से इसकी घोषणा की गई थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री, आमजन और सभी विशेषज्ञ अब इससे सहमत हैं।’’
नोटबंदी के दो साल होने पर केजरीवाल ने एक ट्वीट कर मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए इसे अर्थव्यवस्था के लिए आघात बताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'हालांकि मोदी सरकार में हुए आर्थिक घोटालों की फेहरिस्त अंतहीन है, लेकिन नोटबंदी भारत की अर्थव्यवस्था के लिए खुद दिया हुआ एक गहरा घाव है जो दो साल बाद भी रहस्य बना हुआ है और जिसने देश को आर्थिक संकट की ओर धकेल दिया।'