फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress wins Nellithoppu assembly seat in Pondicherry 

पुदुचेरी में जीते कांग्रेस के नारायणसामी, पढ़ें क्यों अहम है यह जीत

Tue, 22 Nov 2016 03:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 22 Nov 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
Congress wins Nellithoppu assembly seat in Pondicherry 
पुदुचेरी
पुदुचेरी की नेल्लीथोपे विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार व राज्य के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी जीत गए हैं। उन्होंने एआईएडीमके उम्मीदवार ओमशक्ति सेकर को 11,144 वोटों से हरा दिया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक ए जॉन कुमार ने ही सीएम नारायणसामी के लिए यह सीट खाली की थी। दरअसल, वी नारायणसामी को कांग्रेस ने पुदुचेरी में बहुमत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री बनाया था, हालांकि उन्होंने अप्रैल में चुनाव नहीं लड़ा था। नियम के मुताबिक, सीएम बने रहने के लिए उन्हें विधानसभा की सदस्य हासिल करनी थी। लिहाजा उपचुनाव में जीतकर वह विधानसभा के सदस्य बने हैं। 
विज्ञापन


 

केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं नारायणसामी

Congress wins Nellithoppu assembly seat in Pondicherry 
वी नारायणसामी - फोटो : PTI
मंगलवार को घोषित हुए चुनाव परिणाम में कांग्रेस के वी नारायणसामी को 18,709 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ओमशक्ति को 7565 वोट मिले। मतगणना के शुरुआती दौर में ही नारायणसामी बढ़त बनाए हुए थे। ओमशक्ति सेकार को पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 1200 वोट अधिक मिले। इससे पहले मई 2016 में उन्हें 6365 वोट मिले लेकिन वह कांग्रेस के ए जॉन कुमार से हार गए थे।

नारायणसामी कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed