{"_id":"5833e0444f1c1b262413ae61","slug":"congress-wins-nellithoppu-assembly-seat-in-pondicherry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुदुचेरी में जीते कांग्रेस के नारायणसामी, पढ़ें क्यों अहम है यह जीत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पुदुचेरी में जीते कांग्रेस के नारायणसामी, पढ़ें क्यों अहम है यह जीत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 22 Nov 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
पुदुचेरी
पुदुचेरी की नेल्लीथोपे विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार व राज्य के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी जीत गए हैं। उन्होंने एआईएडीमके उम्मीदवार ओमशक्ति सेकर को 11,144 वोटों से हरा दिया।
गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक ए जॉन कुमार ने ही सीएम नारायणसामी के लिए यह सीट खाली की थी। दरअसल, वी नारायणसामी को कांग्रेस ने पुदुचेरी में बहुमत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री बनाया था, हालांकि उन्होंने अप्रैल में चुनाव नहीं लड़ा था। नियम के मुताबिक, सीएम बने रहने के लिए उन्हें विधानसभा की सदस्य हासिल करनी थी। लिहाजा उपचुनाव में जीतकर वह विधानसभा के सदस्य बने हैं।

Trending Videos
केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं नारायणसामी
वी नारायणसामी
- फोटो : PTI
मंगलवार को घोषित हुए चुनाव परिणाम में कांग्रेस के वी नारायणसामी को 18,709 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ओमशक्ति को 7565 वोट मिले। मतगणना के शुरुआती दौर में ही नारायणसामी बढ़त बनाए हुए थे। ओमशक्ति सेकार को पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 1200 वोट अधिक मिले। इससे पहले मई 2016 में उन्हें 6365 वोट मिले लेकिन वह कांग्रेस के ए जॉन कुमार से हार गए थे।
नारायणसामी कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।
नारायणसामी कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।