फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will take out Nyaya Yatra in Delhi Like Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra

Delhi Nyay Yatra: अब दिल्ली को न्याय दिलाएगी कांग्रेस, चार चरणों में राजधानी को मथने की तैयारी

Mon, 28 Oct 2024 07:10 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Mon, 28 Oct 2024 07:10 PM IST
सार

दिल्ली न्याय यात्रा राजघाट से शुरू होगी। राजघाट का चयन भी बहुत सोच समझकर किया गया है। पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि वह अपने उन मूल सिद्धांतों पर कायम है जिनको लेकर इसकी बुनियाद रखी गई थी। यात्रा में चार चरणों में पूरी दिल्ली की सभी विधानसभाओं को कवर करते हुए जनता से सीधा संपर्क करने की कोशिश की जाएगी। 

विज्ञापन
Congress will take out Nyaya Yatra in Delhi Like Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra
दिल्ली कांग्रेस न्याय यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस अब देश की राजधानी में दिल्ली न्याय यात्रा निकालेगी। तीन लोकसभा चुनावों और विधानसभा चुनावों में लगातार शून्य पर अटक रही कांग्रेस इस यात्रा के जरिए राजधानी की राजनीति में अपनी वापसी की कोशिश करेगी। जिस तरह पूरे देश में मुस्लिम मतदाताओं का रुझान कांग्रेस की तरफ हुआ है, और संविधान के मुद्दे पर दलित, महादलित और पिछड़े-अति पिछड़े मतदाता पार्टी के साथ जुड़े हैं, यदि दिल्ली में भी यह रुझान जारी रहा तो पार्टी राजधानी की राजनीति में  एक बार फिर वापसी कर सकती है। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस अपने उन्हीं मूल जड़ों को तलाशने की कोशिश करेगी जिससे खाद-पानी पाकर वह एक बार फिर हरी-भरी हो सके। 
विज्ञापन


दिल्ली न्याय यात्रा राजघाट से शुरू होगी। राजघाट का चयन भी बहुत सोच समझकर किया गया है। पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि वह अपने उन मूल सिद्धांतों पर कायम है जिनको लेकर इसकी बुनियाद रखी गई थी। यात्रा में चार चरणों में पूरी दिल्ली की सभी विधानसभाओं को कवर करते हुए जनता से सीधा संपर्क करने की कोशिश की जाएगी। 
विज्ञापन


इस यात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगह-जगह रात्रि विश्राम में रुक कर लोगों की समस्याओं को समझने की कोशिश करेंगे। वे विशेषकर यह जानने की कोशिश करेंगे कि अरविंद केजरीवाल सरकार के दौरान उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अंतर्गत कांग्रेस आम आदमी पार्टी सरकार की उन कमियों को उजागर करने का काम करेगी जिसके कारण दिल्ली की स्थिति खराब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय नेता भी आएंगे
इस यात्रा में दिल्ली कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ साथ पार्टी की केंद्रीय इकाई के नेता भी शामिल होंगे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी इस यात्रा के बीच शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भी कार्यक्रम यात्रा के दौरान कराने की चर्चा है। शुरुआती चरण में दिल्ली के नेता जनता से कनेक्ट करने की कोशिश करेंगे। यात्रा का मोमेंटम बनने के बाद केंद्रीय नेताओं को इस यात्रा से जोड़कर यात्रा को धार दी जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने 'दिल्ली न्याय यात्रा' का लोगो, गीत, टी-शर्ट लांच करने के अवसर पर कहा कि पार्टी चार चरणों में राजधानी की जनता से रूबरू होगी। पूरी दिल्ली को चार हिस्से में बांटकर सभी विधानसभाओं को कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 11 साल पहले मोदी ने देश को बड़े सपने दिखाए थे, लेकिन असलियत में उन्होंने देश की संवैधानिक संस्थाओं और आम आदमी को कमजोर करने का काम किया। 


यादव ने कहा कि इसी तरह केजरीवाल ने 2013-14 से दिल्ली की जनता को सपने दिखाने का काम किया था। लेकिन राजधानी के लोग देख रहे हैं कि यहां की स्थिति लगातार बेहतर हुई थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को इस बदहाली से छुटकारा दिलाने के लिए ही इस यात्रा की शुरुआत की जा रही है।  

क्या है प्लान- 
  • दिल्ली न्याय यात्रा आठ नवंबर को राजघाट से शुरू होकर चार दिसंबर तक चलेगी।  
  • यात्रा में चार चरण होंगे। 
  • पहले चरण की यात्रा आठ नवंबर से शुरू होकर एक सप्ताह तक चलेगी। इस दौरान 16 विधानसभा कवर किया जाएगा।  
  • दूसरे चरण में 15 से 20 नवंबर के बीच 18 विधानसभा कवर किया जाएगा। 
  • तीसरे चरण में 22 नवम्बर से 27 नवम्बर तक 16 विधानसभा चुनावों में जनसंपर्क किया जाएगा। 
  • चौथे चरण में 29 नवम्बर से 4 दिसंबर तक 20 विधानसभा कवर किया जायेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed