फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will rally in Delhi on April 29, 'people feel suffocated'

कांग्रेस 29 अप्रैल को दिल्ली में करेगी रैली, 'लोगों को हो रही है घुटन महसूस'

Sat, 07 Apr 2018 09:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Apr 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
Congress will rally in Delhi on April 29, 'people feel suffocated'

कांग्रेस प्यार, सहनशीलता, सद्भाव, अहिंसा और भयमुक्त समाज के मॉडल की राजनीति का संकल्प लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में 29 अप्रैल को प्रदर्शन रैली करेगी। कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि देश के वर्तमान हालात में लोगों को घुटन महसूस हो रही है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करुणा, प्यार और शांति से लोकतांत्रिक राजनीति करने में विश्वास करते हैं, जबकि मोदी सरकार देश में लोकतांत्रिक संस्कृति को कमजोर कर रही है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी को बताया लोकतांत्रिक संस्कृति कमजोर करने वाला

गहलोत ने कहा कि हमारी व्यक्तिगत नहीं संघर्ष या सिद्धातों, नीतियों की लड़ाई है। झूठे वादे कर मोदी जी ने अच्छे दिन आने की बात की थी। लेकिन चार सालों में किसी वर्ग ने महसूस नहीं किया कि अच्छे दिन आ गए हैं। व्यापार चौपट हो गए, आर्थिक स्थिति खराब, संवैधानिक संस्थाएं कमजोर होती जा रही हैं। स्मार्ट सिटी, डिजिटल इंडिया, स्किल डेवलेपमेंट जैसी सरकारी योजनाएं धरातल पर नहीं है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। 
विज्ञापन


क्या ये उपमा उन पर लागू नहीं होती

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के विपक्षी दलों को कुत्ते-बिल्ली, सांप-नेवला से संबोधित करने पर गहलोत ने कहा कि बौखलाहट में उन्हें क्या बोलना है, पता ही नहीं है। कांग्रेस सरकार में थी, तब भी विपक्षी पार्टी, जिसमें जनसंघ हो या भाजपा, विपक्षी गठबंधन में शामिल होती थी। उनको सोचना चाहिए कि क्या ये उपमा उनके लिए लागू नहीं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रधानमंत्री के बयान पर दिया जवाब

प्रधानमंत्री के इस बयान पर कि मैं गरीब घर का हूं, विपक्ष मुझे हटाना चाहती है पर गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में कौन किसे हटा सकता है। केवल जनता ही हटा सकती है। ये बौखलाहट में बातें कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि गुजरात चुनाव में मोदी ने वादों और राहुल गांधी के सवालों पर कोई जवाब न दिए। बस ये कहते रहे कि मैं यहां का हूं, बाहर के लोग आकर मेरी बेइज्जती कर रहे हैं। लेकिन अब ये सब नहीं चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed