फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will protest in Parliament demanding compensation for Wayanad landslide victims

वायनाड भूस्खलन: मुआवजे की मांग पर संसद में कांग्रेस करेगी आंदोलन, राहुल और प्रियंका गांधी करेंगे नेतृत्व

Tue, 26 Nov 2024 11:44 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 26 Nov 2024 11:44 PM IST
सार

कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि वायनाड के भूस्खलन पीड़ितों को केंद्र से कोई मदद नहीं मिली। जिसके विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में संसद में और बाहर प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
Congress will protest in Parliament demanding compensation for Wayanad landslide victims
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

वायनाड में बीते दिनों हुए भयावह भूस्खलन से सैकड़ो लोग प्रभावित हुए। प्रभावितों को केंद्र से कोई मदद नहीं मिलने के दावे को लेकर कांग्रेस शीतकालीन सत्र में संसद में आंदोलन करने की तैयारी कर रही हैं। जिसको लेकर पार्टी ने मंगलवार को कहा कि वायनाड के भूस्खलन पीड़ितों को केंद्र से कोई मदद नहीं मिलने के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में संसद में और बाहर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


बता दें कि 30 जुलाई को हुई इस आपदा ने वायनाड के अट्टामाला और तीन गांवों- पुंचरीमट्टम, चूरलमाला और मुंडक्कई को बुरी तरह प्रभावित किया। सरकार द्वारा जारी आकड़ो की माने तो इस घटना में 231 लोग मारे गए और 47 अभी भी लापता हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस का एलान
कांग्रेस के इस आंदोलन को लेकर पार्टी के नेता और कलपेट्टा के विधायक टी सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र सरकार भूस्खलन प्रभावित लोगों को वित्तीय मदद देने में असमर्थ है और इसे अमानवीय दृष्टिकोण बताया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन सौंपा था। जिसमें भूस्खलन के बाद मदद की अपील की गई थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सहायता का वादा किया था लेकिन उस वादे के बावजूद केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल और प्रियंका करेंगे नेतृत्व
विधायक सिद्दीकी ने इसे अमानवीय बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर विरोध तेज करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। 


कांग्रेस और माकपा की मांग
कांग्रेस और माकपा नीत एलडीएफ दोनों ही केंद्र सरकार से वायनाड भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और पीड़ितों को जल्दी मदद देने की मांग कर रहे हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को एक पत्र भेजा था, जिसमें कहा गया था कि मौजूदा नियमों के तहत कोई भी आपदा राष्ट्रीय आपदा नहीं हो सकती। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed