फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will present proof of EVMs

कांग्रेस EVM की जांच तो चाहती है लेकिन विरोध दर्ज नहीं कराएगी

Thu, 16 Mar 2017 03:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Thu, 16 Mar 2017 03:29 AM IST
विज्ञापन
Congress will present proof of EVMs
पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद ईवीएम को लेकर मचे घमासान में कांग्रेस ईवीएम की विश्वसनीयता की जांच तो चाहती है लेकिन इसे लेकर विरोध दर्ज नहीं कराना चाहती है। कांग्रेस आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के इस आरोप पर जांच कराने को तैयार है कि पंजाब चुनाव में भी ईवीएम को लेकर छेड़छाड़ हुई है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी का कहना है कि वह बहुत जल्द मीडिया के सामने ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर सबूत पेश करेंगी।
विज्ञापन


कांग्रेस ने फिर दोहराया कि ईवीएम को लेकर जो सवाल उठ रहे हैं और किसी राजनीतिक दल को अगर मशीन के ऑपरेशन पर शक है तो चुनाव आयोग का कर्तव्य है कि जांच कराए। कांग्रेस सांसद एवं प्रवक्ता सुष्मिता देव का कहना है कि बूथ कैप्चरिंग की शिकायतों के चलते ही ईवीएम मशीनों से चुनाव शुरू हुए हैं।
विज्ञापन


अब आयोग को साबित करना करना चाहिए कि मतदाताओं ने जिसे वोट दिए थे, उसी को मिले है। आयोग को अपने ऊपर लग रहे कलंक की जांच करानी चाहिए। उनका कहना है कि पंजाब में भी ईवीएम की जांच के लिए पार्टी तैयार है। जिसे आत्मविश्वास है उसे जांच से नहीं डरना चाहिए। कांग्रेस को विश्वास है कि वोटर ने पंजाब में उसे बहुमत दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी भी ईवीएम को लेकर खुलकर बोलीं। उनका कहना है कि वे बहुत जल्द मीडिया के सामने ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर उठने वाले सवालों के सबूत पेेश करेंगी। उनका कहना है कि भाजपा नेता सुब्रह्मणयम स्वामी भी पहले ईवीएम को लेकर सवाल उठाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed