फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will make this change to deal with BJP RSS party spokesperson will be equipped with better information

Politics: भाजपा-आरएसएस के ‘प्रचार तंत्र’ से निबटने के लिए कांग्रेस करेगी यह बदलाव, बेहतर सूचनाओं से लैस होंगे पार्टी प्रवक्ता

Wed, 18 May 2022 09:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 18 May 2022 09:29 PM IST
सार

मीडिया सेल की कार्यप्रणाली में बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए आवश्यक बदलाव किए जा सकते हैं। टीम में युवा नेताओं और प्रवक्ताओं को प्रमुख भूमिका दी जा सकती है।

विज्ञापन
Congress will make this change to deal with BJP RSS party spokesperson will be equipped with better information
सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस से मीडिया के मंच पर मुकाबला करने के लिए कांग्रेस पार्टी अपने मीडिया तंत्र में बड़ा बदलाव कर सकती है। अभी तक मुख्य धारा की मीडिया में पार्टी की बात रखने के लिए बने मीडिया सेल के अलावा सोशल मीडिया पर पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए अलग से सोशल मीडिया सेल का गठन किया गया है। किसी मुद्दे पर आवश्यक शोध करने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम अलग से कार्य करती है, लेकिन बेहतर समन्वय के लिए अब इन सबको मिलाकर एक किया जा सकता है। इस पूरी कवायद का उद्देश्य है कि मीडिया में पार्टी की बात ज्यादा मजबूती के साथ रखी जा सके। 

विज्ञापन


पार्टी के एक नेता के मुताबिक, मीडिया में पार्टी की बात जोरदार तरीके से रखने के लिए प्रवक्ताओं को ज्यादा सूचना से लैस करने के लिए शोध टीम को मुख्य सेल के साथ जोड़ा जा सकता है। इससे किसी मुद्दे पर पार्टी की बात रखने के लिए प्रवक्ताओं और अन्य नेताओं के पास ज्यादा सटीक और तथ्यपरक  सूचना होगी। इससे पार्टी नेता अपनी बात प्रभावी ढंग से रख पाएंगे और जनता तक सही बात पहुंच सकेगी। 
विज्ञापन


दरअसल, पार्टी का मानना है कि वर्तमान केंद्र सरकार हर मोर्चे पर यूपीए सरकार से पिछड़ रही है। विशेषकर आर्थिक मोर्चे पर सरकार बेहद कमजोर प्रदर्शन कर रही है और वह महंगाई-बेरोजगारी जैसे मुख्य मुद्दों पर जनता को कोई भी समाधान देने में असफल साबित हो रही है। लेकिन इन मुद्दों को मीडिया में सही तरीके से न उठा पाने के कारण बात जनता तक नहीं पहुंच पा रही है जिस कारण इसका लाभ पार्टी को नहीं मिल पा रहा है। पार्टी नेताओं का विचार है कि यदि इन मुद्दों को बेहतर तरीके से उठाया जा सके तो सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए मीडिया सेल की कार्यप्रणाली में बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए आवश्यक बदलाव किए जा सकते हैं। टीम में युवा नेताओं और प्रवक्ताओं को प्रमुख भूमिका दी जा सकती है। साथ ही मीडिया में बात रखने के पहले पार्टी नेताओं को तथ्यात्मक जानकारी से लैस किया जाएगा। पार्टी को उम्मीद है कि इससे उसकी बात मीडिया में ज्यादा मजबूत तरीके से रखी जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed