फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will campaign against the Modi government on the issue of employment

रोजगार के मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ अभियान चलाएगी कांग्रेस

Sat, 27 Feb 2021 02:51 AM IST
Kuldeep Singh अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 27 Feb 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Congress will campaign against the Modi government on the issue of employment
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी - फोटो : PTI

कांग्रेस ने रोजगार के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। पार्टी नेता राहुल गांधी किसान आंदोलन के दौरान ही इसका संकेत दे चुके थे। कांग्रेस ने बेरोजगार युवाओं के साथ ही लॉकडाउन के दौरान नौकरी गंवाने वाले लोगों को भी अपने अभियान ‘रोजगार दो’ से जोड़ने की तैयारी की है।

विज्ञापन


पार्टी बेरोजगार युवाओं के साथ ही लॉकडाउन में नौकरी गंवाने वालों को अपने अभियान ‘रोजगार दो’ से जोड़ेगी
कांग्रेस के ‘रोजगार दो’ अभियान में पूरे देश से करीब बीस लाख लोगों ने मिस कॉल देकर खुद को जोड़ा है। साथ ही राष्ट्रीय बेरोजगार रजिस्टर यानी एनआरयू के तहत भी युवा पंजीकृत हो रहे हैं।
विज्ञापन


किसान आंदोलन को खुला समर्थन और किसान रैलियों के बाद कांग्रेस युवाओं को लेकर बड़ा आंदोलन खड़ा करना चाहती है। युवा कांग्रेस युवाओं से जुड़ने, उनकी भावनाओं को समझने के साथ लॉकडाउन में नौकरी गंवाने वाले युवाओं की काउंसिलिंग कर ढांढस भी बंधा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणनीति के तहत युवा कांग्रेस मार्च-अप्रैल के दौरान राज्यों के रोजगार कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करेगी। ‘रोजगार दो या कार्यालय बंद करो’ अभियान में संबंधित जिलों के युवाओं को एक प्लेटफार्म पर लाया जा रहा है।

अभियान के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान के साथ शिक्षण संस्थाओं के आसपास वॉल पेंटिंग कराई जाएगी। लॉकडाउन के दौरान नौकरी छूटने पर शहरों खासकर ग्रामीण इलाकों में लौटे युवाओं से संगठन के पदाधिकारी संपर्क कर डाटाबेस तैयार कर रहे हैं।


युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने बताया कि देश में रोजगार की समस्या जानलेवा हो गई है। लॉकडाउन के बाद नए रोजगार तो दूर करोड़ों युवाओं की नौकरी चली गई है। मोदी सरकार ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी लेकिन सात साल बाद भी अभी तक कोई योजना नहीं है। युवा कांग्रेस युवाओं को जागरूक करने के साथ उनमें आ रही निराशा को लेकर उनकी काउंसिलिंग भी कर रही है। सरकार को जगाने के लिए ही रोजगार दो अभियान चलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed