फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress who lost in three states have no rest now preparing for 2024 elections vs BJP Know all Updates

Politics: तीन राज्यों में हारने वाले कांग्रेसी क्षत्रपों को अभी आराम नहीं, अब 2024 के चुनावी दंगल की तैयारी

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 06 Dec 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय इकाई से जुड़े सूत्रों ने कहा है कि तीनों राज्यों में उन नेताओं की सूची तैयार की जा रही है, जिन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में उतारा जाएगा। इनमें छत्तीसगढ़ से भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव, ताम्र ध्वज साहू, रविंद्र चौबे, मो. अकबर, मोहन मरकाम व शिव कुमार डहरिया सहित कई नेताओं का नाम शामिल है। 
loader
Congress who lost in three states have no rest now preparing for 2024 elections vs BJP Know all Updates
Mission 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में से चार प्रदेशों में हार के बाद कांग्रेस पार्टी अब 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी क्षत्रपों के साथ बैठकों का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। पार्टी की केंद्रीय इकाई से जुड़े सूत्रों का कहना है कि तीन राज्यों में मिली हार के बाद कांग्रेस उन कारणों का भी पता लगा रही है, जिसके चलते पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। 



पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक कुछ ऐसी बातें भी पहुंची हैं, जिनमें किसी एक राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान एकजुटता और तालमेल के साथ काम नहीं हुआ। पार्टी नेता, किस तरह से अति उत्साह और अति आत्मविश्वास का शिकार हुए। दूसरे प्रदेशों से आए नेताओं की जनसभा का शेड्यूल तय करने में अनावश्यक देरी हुई। अब पार्टी का शीर्ष नेतृत्व, इन तीनों राज्यों की लोकसभा सीटों पर हैवीवेट उम्मीदवारों को उतारने पर विचार करेगा। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यों में वरिष्ठ मंत्री रहे कांग्रेस नेताओं की सूची तैयार की जा रही है।  


मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनावी नतीजे आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर विश्वास और भरोसा जताने के लिए मैं तेलंगाना के मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं। मैं उन सभी का भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में वोट दिया। ये चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहे हैं, परंतु हमें विश्वास है कि हम मेहनत एवं दृढ़निश्चय से मजबूती से वापसी करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने पूरे दम खम के साथ इन चार राज्यों के चुनाव में भाग लिया। मैं अपने अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। हमें इस हार से हताश हुए बगैर 'इंडिया' दलों के साथ, दोगुने जोश से लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाना है। 

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने तीन राज्यों में हुई पार्टी की हार के बाद कहा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद। प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम जरूर पूरा करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया। राहुल गांधी ने इस हार के बावजूद यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस, अपनी विचारधारा से दूर नहीं जाएगी। 

इतना ही नहीं, कांग्रेस पार्टी ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने के लिए वह डेटा भी जारी कर दिया, जिसमें कहा गया है कि चार राज्यों में उसे भाजपा के मुकाबले, 10 लाख ज्यादा वोट मिले हैं। भले ही मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कराई है, लेकिन कांग्रेस पर लोगों का भरोसा कम नहीं हुआ है। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, इसलिए लड़ाई लड़नी जरूरी है। जिन राज्यों में भाजपा जीती है, वहां भी कांग्रेस को औसतन 40 प्रतिशत से ऊपर लोगों ने अपना वोट दिया है। 

चार राज्यों में कांग्रेस के वोट 4 करोड़ 90 लाख से ऊपर रहे हैं। वहीं भाजपा को 4 करोड़ 81 लाख से ऊपर मत मिले हैं। तेलंगाना में कांग्रेस का वोट प्रतिशत 39.40 रहा हैं, जबकि भाजपा का प्रतिशत 13.90 रहा हे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का वोट प्रतिशत 42.23 रहा है। वहीं भाजपा का वोट प्रतिशत 46.27 है। राजस्थान में कांग्रेस का वोट प्रतिशत 39.53 है। भाजपा का वोट प्रतिशत 41.69 है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस का वोट प्रतिशत 40.40 है, जबकि भाजपा का वोट प्रतिशत 48.55 रहा है। 

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हार जीत चुनावी राजनीति का हिस्सा है, लेकिन इतने सारे लोगों के इस विश्वास के भी कुछ मायने हैं, आंकड़े तो यही बताते हैं। इसके बाद पार्टी नेता जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में लिखा, बीस साल पहले कांग्रेस पार्टी, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में चुनाव हार गई थी। इसके कुछ माह बाद ही लोकसभा चुनाव में, कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। कांग्रेस ने तब केंद्र में सरकार बनाई थी। इस आशा, विश्वास, दृढ़ संकल्प और लचीलेपन की भावना के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तैयारी कर रही है।

कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय इकाई से जुड़े सूत्रों ने कहा है कि तीनों राज्यों में उन नेताओं की सूची तैयार की जा रही है, जिन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में उतारा जाएगा। इनमें छत्तीसगढ़ से भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव, ताम्र ध्वज साहू, रविंद्र चौबे, मो. अकबर, मोहन मरकाम व शिव कुमार डहरिया सहित कई नेताओं का नाम शामिल है। 

इसी तरह मध्यप्रदेश में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा, लक्ष्मण सिंह, सुरेश पचौरी और गोविंद सिंह सहित कई दूसरे उम्मीदवारों की सूची तैयार की जा रही है। राजस्थान में अशोक गहलोत, सचिन पायलट, प्रताप सिंह खाचरियावास, रघु शर्मा, ज्योति मिर्धा, सीपी जोशी, शाले मोहम्मद, इमरान खान तिजारावाला व हरीश चौधरी सहित कई अन्य नामों पर विचार किया जाएगा। 

पार्टी को इस बात से कोई मतलब नहीं है कि कौन उम्मीदवार हारा है और कौन जीता है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पहले ही कह चुका है कि अब 2024 की तैयारी करनी है। केवल यही राज्य ही नहीं, बल्कि दूसरे प्रदेशों में भी इसी तरह से 2024 के लिए दिग्गजों की लिस्ट बन रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed