फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress wants to repeat the history with the opposition in the presidential election

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष को साथ लेकर इतिहास दोहराना चाहती है कांग्रेस

Fri, 12 May 2017 02:32 AM IST
amarujala.com-Presented by- संदीप भट्ट
amarujala.com-Presented by- संदीप भट्ट Updated Fri, 12 May 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
Congress wants to repeat the history with the opposition in the presidential election

राष्ट्रपति चुनाव में टीआरएस, अन्नाद्रमुक और वाईआरएस कांग्रेस जैसी पार्टियों का रुख और मतों का अंकगणित विपक्षी दलों की परेशानी बढ़ा रहा है, लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे पर पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रही है। 

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने के कारण विपक्षी नेताओं से मिलने का सिलसिला थमा जरूर है, लेकिन कांग्रेस राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव में अपनी मौजूदगी दर्ज करना चाहती है। कांग्रेस को लगता है कि 1982 में ज्ञानी जैल सिंह और 2007 में प्रतिभा पाटिल के चुनाव में कांग्रेस को एनडीए के सहयोगियों का साथ भी मिला था। इसी को ध्यान में रखकर वह विपक्षी दलों की गिनती पूरी कर लेना चाहती है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने 2007 में जब प्रतिभा पाटिल को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया था तब उसके पास जीत हासिल करने के लिए पर्याप्त मत नहीं थे। प्रतिभा पाटिल चूंकि महाराष्ट्र से ताल्लुक रखती थीं, लिहाजा शिवसेना ने भाजपा उम्मीदवार भैरोसिंह शेखावत के खिलाफ जाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस उम्मीदवार को जिताने के लिए सिर्फ शिवसेना ही नहीं, बल्कि राजग के सहयोगी रहे जनता दल यूनाइटेड ने भी प्रतिभा पाटिल को बेहतर उम्मीदवार माना। लिहाजा भाजपा उम्मीदवार भैरोसिंह शेखावत करीब तीन लाख वोट से हार गए।


कांग्रेस ने 1982 में ज्ञानी जैल सिंह को उम्मीदवार बनाया था। उस समय कांग्रेस मतों की दृष्टि से अपने उम्मीदवार को आसानी से जिता सकती थी। तब सिख उम्मीदवार होने के नाते अकालियों और कुछ अन्य दलों ने कांग्रेस उम्मीदवारों का समर्थन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed