{"_id":"5b0f79524f1c1bf96e8b5933","slug":"congress-vishwajeet-patangrao-kadam-elected-unopposed-from-palus-kadegaon-constituency","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र की इस सीट पर निर्विरोध जीती कांग्रेस, जानें क्या रही वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र की इस सीट पर निर्विरोध जीती कांग्रेस, जानें क्या रही वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 31 May 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
विश्वजीत कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पलूस-कडेगाव विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार विश्वजीत पतंगराव कदम को निर्विरोध जीत मिली है। यह सीट विश्वजीत के पिता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पतंगराव कदम के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ संग्राम सिंह देशमुख को उतारा था। हालांकि आखिरी समय पर उन्होंने नामांकन वापस ले लिया था।
विज्ञापन
इस सीट पर पतंगराव को श्रद्धांजलि के तौर पर एनसीपी और शिवसेना ने विश्वजीत के खिलाफ कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था और उन्हें ही अपना समर्थन दिया था। इसके बाद पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल ने भाजपा नेताओं से इस सीट पर अपना कोई प्रत्याशी खड़ा ना करने की बात कही थी। जिसके बाद महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने अपनी पार्टी के नेताओं से चर्चा के बाद संग्राम सिंह देशमुख का नामांकन वापस करवा लिया था।
विज्ञापन
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा ने नामांकन वापस लेने का फैसला शिवसेना के दबाव में उठाया था। शिवसेना सांसद संजय राउत ने पतंगराव को श्रद्धांजलि देने के रूप में उनके बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार विश्वजीत कदम को समर्थन देने का ऐलान किया था। इसके बाद एनसीपी ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया था। राउत ने कहा था कि पतंगराव कदम सहकारिता, समाज और शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े नेता थे। यह सब देखकर, सेना की यह इच्छा थी कि पलूस-कडेगाव उपचुनाव बिना निर्विरोध हों।
विज्ञापन
संग्राम सिंह की बात करें तो वह देशमुख सांगली जिला परिषद के अध्यक्ष होने के साथ ही जिला सहकारिता बैंक के उपाध्यक्ष भी हैं। वह पूर्व विधायक संपतराव देशमुख के बेटे हैं और भाजपा सांगली जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज देशमुख के भांजे हैं।
Congress' Vishwajeet Patangrao Kadam has been elected unopposed from #Maharashtra's Palus Kadegaon Assembly constituency.
— ANI (@ANI) May 31, 2018