फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress took dig government over inconvenience caused to Shivraj Singh Chauhan in Air India flight

Air India: 'सब चंगा सी का ढोल पीटने से फुर्सत नहीं, लोग परेशान', शिवराज की शिकायत पर कांग्रेस का सरकार पर तंज

Sat, 22 Feb 2025 03:14 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 22 Feb 2025 03:14 PM IST
सार

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यात्रियों को परिवहन के विभिन्न साधनों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कोई समाधान नहीं है। यात्री ट्रेनों और विमानों में परेशान हैं। लोग शिकायत करते रहते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। अब चूंकि केंद्रीय मंत्री को समस्या हुई तो वे पोस्ट कर रहे हैं- शायद इस पर कार्रवाई हो जाए।

विज्ञापन
Congress took dig government over inconvenience caused to Shivraj Singh Chauhan in Air India flight
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI/@INCIndia

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को एविएशन और रेलवे सेक्टर में समस्याओं को लेकर सरकार पर तंज कसा। कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एयर इंडिया की फ्लाइट में हुई असुविधा का हवाला देते हुए कहा- सरकार ने हर सेक्टर का भट्ठा बैठा दिया है। यात्री ट्रेनों और विमानों में परेशान हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं होने वाला, क्योंकि ऊपर सब चंगा सी का ढोल पीटने से ही फुर्सत नहीं है। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने यह टिप्पणी तब की, जब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयर इंडिया की सेवाओं पर चिंता जताई और खराब सीटों के लिए एयरलाइन के प्रबंधन पर सवाल खड़े किए। 
विज्ञापन


कांग्रेस का आरोप- यात्री परेशान, समाधान नहीं 
कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि यात्रियों को परिवहन के विभिन्न साधनों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कोई समाधान नहीं है। पार्टी ने लिखा, 'यात्री ट्रेनों और विमानों में परेशान हैं। लोग शिकायत करते रहते हैं और वीडियो बनाते रहते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। अब चूंकि शिवराज जी को समस्या हुई, तो वे ट्वीट कर रहे हैं- शायद इस पर कार्रवाई हो जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना 
कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि स्थिति में सुधार नहीं होने वाला है, क्योंकि कोई भी व्यवस्था ऊपर से तय होती है, और ऊपर 'सब चंगा सी' का ढोल पीटने से ही फुर्सत नहीं है। जबकि, लोग परेशान हैं। 
 

चौहान ने एयर इंडिया की सेवाओं पर उठाया सवाल
इससे पहले, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयर इंडिया की सेवाओं पर सवाल उठाया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'मुझे लगा था कि टाटा ने एयर इंडिया के प्रबंधन को अपने हाथ में ले लिया है, जिससे एयरलाइन की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन यह मेरी गलतफहमी थी। मुझे बैठने में असुविधा की परवाह नहीं है, लेकिन यात्रियों से पूरा किराया वसूलने के बाद उन्हें खराब और असुविधाजनक सीटों पर बैठाना अनैतिक है। क्या यह यात्रियों के साथ धोखा नहीं है?'




केंद्रीय मंत्री ने सुधारात्मक कार्रवाई की अपील की
केंद्रीय मंत्री चौहान ने एयर इंडिया से सुधारात्मक कार्रवाई की अपील करते हुए आगे लिखा, 'क्या एयर इंडिया प्रबंधन यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएगा कि भविष्य में किसी भी यात्री को ऐसी असुविधा का सामना न करना पड़े, या वह यात्रियों की अपने गंतव्य पर जल्दी पहुंचने की मजबूरी का फायदा उठाता रहेगा?'

एयर इंडिया ने केंद्रीय मंत्री से मांगी माफी
केंद्रीय मंत्री के पोस्ट के जवाब में एयर इंडिया ने माफी मांगी और कहा, 'प्रिय महोदय, आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। कृपया आश्वस्त रहें कि हम भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए इस मामले को ध्यान से देख रहे हैं। हम आपसे बात करने के अवसर की सराहना करेंगे, कृपया हमसे जुड़ने के लिए सुविधाजनक समय पर सीधा संदेश भेजें।'

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed