फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress to get first non-Gandhi president in 24 years counting of votes to begin at 10 am today

Congress President: खरगे या थरूर, 24 वर्ष बाद मिलेगा गैर-गांधी अध्यक्ष, आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी मतगणना

Wed, 19 Oct 2022 07:39 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 19 Oct 2022 07:39 AM IST
सार

नया अध्यक्ष सोनिया गांधी की जगह लेगा, जो 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी के पद से हटने के बाद अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। दोपहर तीन से चार बजे के बीच परिणाम घोषित होने की संभावना है। मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
Congress to get first non-Gandhi president in 24 years counting of votes to begin at 10 am today
शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस पार्टी को आज नया अध्यक्ष मिलना तय है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज मतगणना होगी और इसी के साथ 24 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर मैदान में हैं। सूत्रों ने बताया कि मतगणना बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी और उसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन



विज्ञापन


तीन से चार बजे के बीच परिणाम घोषित होने की संभावना
नया अध्यक्ष सोनिया गांधी की जगह लेगा, जो 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी के पद से हटने के बाद अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। दोपहर तीन से चार बजे के बीच परिणाम घोषित होने की संभावना है। मल्लिकार्जुन खरगे को चुनाव जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्ष के पांच एजेंट मतगणना की निगरानी करेंगे जबकि दोनों पक्षों के दो एजेंटों को रिजर्व में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश मुख्यालय से मतपेटियां कांग्रेस कार्यालय में मतगणना स्थल पर पहुंच गई हैं। चुनाव प्राधिकरण के एक पदाधिकारी ने कहा कि देश के सभी मतदान केंद्रों से मतपेटियां कांग्रेस मुख्यालय लाई गईं हैं। इन्हें कांग्रेस मुख्यालय के भीतर बने स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है। मतगणना पार्टी मुख्यालय में ही होगी। माना जा रहा है कि मतगणना के मौके पर दोनों उम्मीदवारों के एजेंट के अलावा उनके समर्थक भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे।

सोमवार को हुआ था मतदान 
केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार (17 अक्तूबर) को मतदान किया था। 

सूत्रों ने बताया कि मतगणना के लिए सात-आठ टेबल बनाए जाएंगे और प्रत्येक टेबल में दो व्यक्ति होंगे। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि निर्वाचित अध्यक्ष दीवाली के बाद कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यभार संभालेंगे। जीतने वाले उम्मीदवार को सर्टिफिकेट बुधवार को दिया जाएगा या बाद में यह अभी तय नहीं हुआ है।

बता दें कि पहले इस पद के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम सबसे आगे चल रहा था, वह भी बुधवार को दिल्ली में होंगे। वहीं, राहुल गांधी कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर बने रहेंगे यानी मतगणना के दौरान वह दिल्ली में नहीं होंगे।

छठी बार अध्यक्ष पद के लिए हुआ चुनाव 
कांग्रेस के करीब 9900 डेलीगेट्स पार्टी प्रमुख चुनने के लिए मतदान करने के पात्र थे। कांग्रेस मुख्यालय समेत लगभग 68 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। इस बार पूरे 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव से 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा। इससे पहले सीताराम केसरी गैर-गांधी अध्यक्ष रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed