{"_id":"670ca1960b84505840066401","slug":"congress-to-form-new-strategy-for-maharashtra-election-after-haryana-defeat-rahul-gandhi-to-review-preparation-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: हरियाणा की हार के बाद नई रणनीति बनाएगी कांग्रेस; राहुल करेंगे महाराष्ट्र की तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: हरियाणा की हार के बाद नई रणनीति बनाएगी कांग्रेस; राहुल करेंगे महाराष्ट्र की तैयारियों की समीक्षा
Mon, 14 Oct 2024 10:14 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Mon, 14 Oct 2024 10:14 AM IST
सार
कांग्रेस ने आगामी महाराष्ट्र चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहीं तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने आगामी महाराष्ट्र चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के नेताओं से मुलाकात करेंगे। वह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहीं तैयारियों की समीक्षा करेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद यह बैठक कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जहां वह भाजपा के खिलाफ एक दशक से चली आ रही सत्ता विरोधी लहर को भुना नहीं पाई थी।
विज्ञापन
यह नेता रहेंगे मौजूद
सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी आज सुबह महाराष्ट्र के नेताओं से मुलाकात करेंगे। बैठक में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले, विजय वडेट्टीवार, पृथ्वीराज चव्हाण, बालासाहेब थोराट, वर्षा गायकवाड़ और रमेश चेन्नितला सहित अन्य नेता शामिल होंगे। इसके अलावा, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रह सकते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा में हुई हार
पार्टी ने हरियाणा में पार्टी की एकमुश्त जीत की भविष्यवाणी की थी, लेकिन भाजपा ने 90 विधानसभा सीटों में से 37 पर जीत हासिल की। भगवा पार्टी को 48 सीटें मिलीं। इंडिया ब्लॉक के कई सदस्यों ने उत्तरी राज्य में कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठाए थे और पार्टी से इसका आत्मनिरीक्षण करने को कहा था।
विज्ञापन
अब यह बैठक अहम क्यों?
कांग्रेस की महाराष्ट्र चुनाव तैयारियों पर आज की बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के कई सदस्य राज्य में चुनाव लड़ने के लिए अधिक सीटों की मांग कर रहे हैं। एमवीए में तीन मुख्य दल कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और शरद पवार नीत एनसीपी शामिल हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं और यहां अगले महीने या दिसंबर में चुनाव होने हैं।