फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress targeted center Said Modi government failed in national security told CM Yogi Accidental Yogi

कांग्रेस का केंद्र पर निशाना: कहा- मोदी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा में फेल, सीएम को बताया एक्सीडेंटल योगी

Tue, 04 Jan 2022 02:38 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 04 Jan 2022 02:38 AM IST
सार

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार चीन से डरती और कांपती क्यों है। केंद्र रक्षा में सीमाओं की सुरक्षा में फेल क्यों साबित हुई है। अगर ये सरकार चीन को लाल आंख दिखाने और आंख में आंख डालकर बात करने में अक्षम है तो बताएं और गद्दी छोड़ दें।

विज्ञापन
Congress targeted center Said Modi government failed in national security told CM Yogi Accidental Yogi
रणदीप सिंह सुरजेवाला, महासचिव, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय सीमा के अंदर चीन के अपना झंडा फहराने और कब्जा करने के चित्रों पर कांग्रेस ने फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार देश की राष्ट्रीय सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता से खिलवाड़ कर रही है। नरेंद्र मोदी देश के कमजोर प्रधानमंत्री हैं और चीन के रवैये के खिलाफ उन्होंने चुप्पी क्यों साध रही है।

विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार चीन से डरती और कांपती क्यों है। केंद्र रक्षा में सीमाओं की सुरक्षा में फेल क्यों साबित हुई है। अगर ये सरकार चीन को लाल आंख दिखाने और आंख में आंख डालकर बात करने में अक्षम है तो बताएं और गद्दी छोड़ दें। उनका कहना है कि मोदी सरकार एक कमजोर नेतृत्व से ग्रस्त है। नए साल पर चीन ने गलवान घाटी में चीन का झंडा फहराया और चीनी भाषा में लिखा कि एक इंच जमीनी नहीं देंगे। जबकि वहां भारत माता का तिरंगा लहराना चाहिए। इसी प्रकार चीन ने डेप्सांग प्लेस में कब्जा कर रखा है। अरुणाचल में गांव बसा लिया और अरुणाचल कई हिस्सों के नाम बदल दिए।
विज्ञापन


अब गलवां में चीन का झंडा फहराएंगे ऐसे में पीएम मौन क्यों है चीन शब्द कहने से डरते घबराते हैं। देश को ऐसी सरकार चाहिए जो चीन को कब्जे से खदेड़ दे। प्रधानमंत्री जी चीन के दुस्साहस का कड़ा जवाब दीजिए यही राष्ट्रनीति है। एक सवाल के जवाब में सुरजेवाला ने कहा कि सर्व दलीय बैठक में पीएम ने कहा कि हमारे यहां कोई नहीं घुसा तो फिर चीन के साथ 13 राउंड की बैठक किस लिए कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्यनाथ एक्सीडेंटल योगी हैं : कांग्रेस
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक्सीडेंटल हिंदू कहे जाने पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया जताते हुए उन्हें एक्सीडेंटल योगी बताया। महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सच्चाई ये है कि आदित्य नाथ जी एक्सीडेंटल योगी हैं। राजनीतिक योगी कहना भी योग का अपमान है। वे भगवा का अपमान कर रहे हैं। भगवा धारण करने वाले साधु संतों और तिरंगे के पहले रंग केसरी का भी अपमान कर रहे हैं। उन्हें जब कुछ नहीं आता तो ऊल जुलूल बातें कर ध्यान भटकाते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश बना दिया है। उनके पास बताने को कुछ नहीं है कि पांच साल क्या किया है। कितनों को नौकरी दी, सड़कें, स्कूल कॉलेज, अस्पताल, पुल बताने को कुछ नहीं है हिंदू मुसलमान विभाजन कर चुनावी गोटियां सेकने में लगे हैं। भगवे का ज्ञान होता तो पता होता कि हिंदू जो प्रेम का आचरण करता है, सहनशील, अपनापन देने वाला, सदाचारी है इसीलिए सनातन है। हिंदू दूसरे धर्म का आदर करता है। आदित्यनाथ भगवा और गंगा-जमुनी संस्कृति का अपमान न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed