फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress takes swipe at PM Modi over rupees free fall Forex Market Jairam Ramesh news and updates

INC: रुपये की गिरती कीमत को लेकर सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस, PM मोदी का वीडियो साझा कर याद दिलाए पुराने बयान

Mon, 24 Nov 2025 11:31 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 24 Nov 2025 11:31 AM IST
विज्ञापन
Congress takes swipe at PM Modi over rupees free fall Forex Market Jairam Ramesh news and updates
जयराम रमेश, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI
कांग्रेस ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया और 2013 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए यूपीए सरकार पर किए गए उनके ही पुराने बयान की याद दिलाई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार को रुपया 89.46 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में तेजी दिखाते हुए 89.17 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 49 पैसे की बढ़त थी। हालांकि, इससे पहले शुक्रवार को रुपया 98 पैसे की गिरावट के साथ 89.66 प्रति डॉलर के अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ था। घरेलू विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर की भारी मांग, स्थानीय और वैश्विक शेयर बाजारों में बिकवाली के दबाव और व्यापार से जुड़ी अनिश्चितताओं ने इस गिरावट को और बढ़ाया।
विज्ञापन

सरकार पर निशाना साधते हुए जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, “डॉलर के मुकाबले रुपये का 'फ्री फॉल' जारी है। यह अब 90 रुपये प्रति डॉलर का स्तर पार करने वाला है।” उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री को जुलाई 2013 में दिया अपना बयान याद है, जिसके साथ उन्होंने उस समय का वीडियो भी साझा किया। उस वीडियो में मोदी ने कहा था, “देखिए रुपया कितनी तेजी से गिर रहा है। कभी-कभी लगता है कि रुपया और दिल्ली की सरकार में कोई मुकाबला चल रहा है कि किसकी इज्जत ज्यादा जल्दी गिरती है।”

बीते शुक्रवार को घरेलू मुद्रा में तीन वर्षों में एक दिन सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई, जब यह 98 पैसे लुढ़ककर 89.66 प्रति डॉलर पर बंद हुई। इससे पहले 24 फरवरी 2022 को रुपये में 99 पैसे की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed