फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress suspends MLC Sudhir Tambe after he withdraws candidature for Maharashtra legislative council polls

Maharashtra MLC Polls: कांग्रेस को झटका देने वाले MLC सुधीर तांबे पार्टी से हुए निलंबित, जानें पूरा मामला

Sun, 15 Jan 2023 07:36 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 15 Jan 2023 07:36 PM IST
सार

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट के बहनोई सुधीर तांबे पिछले तीन कार्यकाल (18 वर्ष) से महाराष्ट्र विधान परिषद में नासिक डिवीजन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस बार भी पार्टी ने उन्हें फिर से नामित किया था।

विज्ञापन
Congress suspends MLC Sudhir Tambe after he withdraws candidature for Maharashtra legislative council polls
कांग्रेस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा झटका देने वाले सुधीर तांबे के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई की है। कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति सदस्य-सचिव तारिक अनवर ने इस संबंध में एक बयान भी जारी किया है। इसमें कांग्रेस ने एमएलसी सुधीर तांबे को पार्टी से निलंबित करने का एलान किया है। तारिक अनवर ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद समिति ने तांबे के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन


ये है मामला
गौरतलब है कि बीते गुरुवार को सुधीर तांबे ने द्विवार्षिक विधान परिषद चुनाव की दौड़ से हटने की घोषणा की थी। तांबे ने कहा था कि उनका बेटा वर्तमान में उनके निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेगा। उन्होंने यह एलान तब किया था जबकि कांग्रेस ने उन्हें पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया था। महाराष्ट्र में विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव 30 जनवरी को होंगे। गुरुवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था।
विज्ञापन


18 साल से कर रहे हैं नासिक डिवीजन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व 
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट के बहनोई सुधीर तांबे पिछले तीन कार्यकाल (18 वर्ष) से महाराष्ट्र विधान परिषद में नासिक डिवीजन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस बार भी पार्टी ने उन्हें फिर से नामित किया था। चुनाव से हटने की घोषणा करते हुए तांबे ने कहा कि उनके बेटे सत्यजीत चुनाव लड़ेंगे क्योंकि पार्टी ने राजनीति में युवाओं को बढ़ावा देने का फैसला किया है। हालांकि, सत्यजीत तांबे ने गुरुवार को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया और दावा किया कि वह तब भी कांग्रेस से जुड़े हुए थे, जब उन्होंने भाजपा से समर्थन मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं, सुधीर तांबे ने कहा था कि युवा विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इसलिए पार्टी ने नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सत्यजीत तांबे जैसे युवाओं को मैदान में उतारने का फैसला किया है। तकनीकी समस्या यह है कि पार्टी ने मेरे नाम पर 'AB' (नामांकन) फॉर्म दिया था, लेकिन हमने नेतृत्व को पहले ही बता दिया था कि सत्यजीत चुनाव लड़ेंगे।

एबी फॉर्म चुनाव में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार को दर्शाता है। सुधीर ने कहा था कि उन्होंने अपने चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बारे में पार्टी नेतृत्व को पहले ही बता दिया गया था। हमने यह फैसला पूरे विश्वास से लिया है। सत्यजीत तांबे महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।


कांग्रेस ने समर्थन देने से किया था इनकार
इसके बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी विधान परिषद चुनाव में सत्यजीत तांबे का समर्थन नहीं करेगी। 

 सत्यजीत तांबे ने मांगा था भाजपा से समर्थन
मीडिया से बात करते हुए सत्यजीत तांबे ने कहा था, भाजपा नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मेरे स्नेहपूर्ण संबंध के बारे में सभी जानते हैं।  मैं चाहता हूं कि चुनाव में भाजपा मुझे वोट दे। उन्होंने आगे कहा, मेरे पिता सुधीर तांबे ने नासिक संभाग में शिक्षकों और स्नातकों के हितों की रक्षा के लिए कई वर्षों तक अथक प्रयास किए हैं। अगर मुझे विधान परिषद का सदस्य बनने का मौका मिलता है तो मैं उनके काम को आगे बढ़ाने का काम करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed