फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress suspends MLA Roshan Baig for anti party activities in Karnataka

कर्नाटक: विधायक रोशन बेग कांग्रेस से निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

Wed, 19 Jun 2019 08:33 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 19 Jun 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
Congress suspends MLA Roshan Baig for anti party activities in Karnataka
आर रोशन बेग (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
कर्नाटक के कद्दावर नेता और विधायक रोशन बेग को कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया है। बेग को निलंबित करने का प्रस्ताव कर्नाटक राज्य इकाई ने प्रस्तुत किया था जिसे कमेटी ने मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात जारी बयान में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने कहा कि आर रोशन बेग के पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण कर्नाटक राज्य कांग्रेस कमेटी के भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। उनका निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
विज्ञापन


लोकसभा 2019 चुनाव के नतीजे घोषित होने के कुछ दिन पहले बेग ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल की आलोचना की थी और उन्हें आपत्तिजनक शब्द कहा था। बेग ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधानमंडल दल के प्रमुख सिद्धारमैया और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव को भी निशाने पर लिया था और उन्हें 'फ्लॉप शो' कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के नतीजे घोषित होने पर बेग ने मीडिया से कहा था कि "अगर एनडीए सत्ता में वापस आ रहा है, तो मैं विनम्रतापूर्वक मुस्लिम भाइयों से स्थिति से समझौता करने की सीख देता हूं।" मुझे अपने नेता राहुल गांधी पर तरस आता है। वेणुगोपाल..., सिद्धारमैया का घमंडी रवैया और अध्यक्ष गुंडू राव के फ्लॉप शो का यह परिणाम है। 


बेग को कांग्रेस-जनता दल (सेकुलर) गठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया था। माना जाता है कि सात बार के विधायक बेग इस बात से नाराज थे कि कांग्रेस के सहयोगी और राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान का कद राजनीति में लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed