{"_id":"5b22cbb04f1c1bf46e8b7b91","slug":"congress-supports-the-government-stand-on-un-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने यूएन की रिपोर्ट पर सरकार के रुख का समर्थन किया, पाक बोला- कश्मीर की हकीकत न छुपाए भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने यूएन की रिपोर्ट पर सरकार के रुख का समर्थन किया, पाक बोला- कश्मीर की हकीकत न छुपाए भारत
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
jammu kashimir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने कश्मीर पर यूएन की रिपोर्ट को लेकर केंद्र के रुख का समर्थन किया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला कहा है कि रिपोर्ट जमीनी हकीकत को नकारने जैसी है। संयुक्त राष्ट्र को ध्यान रखना चाहिए कि पाकिस्तान आतंकियों को भारत भेज रहा है और पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। अहमद पटेल ने कहा कि यह भारत के आंतरिक मामलों में दखल है और कांग्रेस इसे खारिज करती है। राजीव शुक्ला ने कहा कि आतंकियों को यूएन द्वारा उग्रवादी संगठन बताकर बढ़ावा देने को खारिज किया जाना चाहिए। शुक्ला ने कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।
पीओके के बहाने कश्मीर की हकीकत न छुपाए भारत: पाक
पाकिस्तान ने यूएन रिपोर्ट में अपने कब्जे वाले कश्मीर पर की गई टिप्पणियों पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन भारत को नसीहत देने से बाज नहीं आया। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा है कि पाक अधिकृत कश्मीर के बहाने भारत कश्मीर की हकीकत छुपाने की कोशिश न करे। विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान 2016 से ही कश्मीर में मानवाधिकार हनन के मामलों की जांच की मांग कर रहा है, जिसे भारत लगातार नजरअंदाज कर रहा है।