{"_id":"5bc5cc97bdec226934562b3b","slug":"congress-student-unit-nsui-president-feroz-khan-resigns","type":"story","status":"publish","title_hn":"#MeToo : कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जाएंगे कोर्ट ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#MeToo : कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जाएंगे कोर्ट
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Oct 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
firoz khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के अध्यक्ष फिरोज खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर संगठन में पद देने की एवज में महिला का उत्पीड़न करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
एनएसयूआई के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि फिरोज खान ने नैतिक आधार पर अपने पद से इस्तीफा दिया है। लगातार तेज होते मीटू कैंपेन के दौरान वे नहीं चाहते थे कि उनके कारण पार्टी को किसी असहज स्थिति का सामना करना पड़े। सूत्र के मुताबिक वे शीघ्र ही इस मामले में कोर्ट का रुख करेंगे।
फिरोज खान पर छत्तीसगढ़ की एक युवती ने संगठन में पद देने की एवज में अश्लील बात करने का आरोप लगाया था। उसने इस मामले में एक व्हाट्सऐप चैट को भी सार्वजनिक कर दिया था। युवती ने इस बाबत पुलिस के सामने शिकायत भी दर्ज कराई थी। एनएसयूआई को आशंका है कि उनके विपक्षी संगठन के लोग मीटू अभियान की आड़ में इस मामले को हवा दे सकते हैं। इन्हीं खबरों के बाद फिरोज ने इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
वहीं एबीवीपी के स्टेट मीडिया इंचार्ज आशुतोष का कहना है कि कांग्रेस पार्टी हो, या उसका छात्र संगठन, वहां हमेशा महिलाओं का उत्पीड़न होता आया है। दूसरे को मीटू झूठे आरोपों पर हल्ला करने के पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।