{"_id":"5bbb7bf3867a55282f1e9480","slug":"congress-spokesperson-asks-9-questions-to-pm-modi-for-navratra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पार्टी की महिला प्रवक्ता ने पीएम मोदी से नवरात्र के लिए पूछे नौ सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस पार्टी की महिला प्रवक्ता ने पीएम मोदी से नवरात्र के लिए पूछे नौ सवाल
अमर उजाला, डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Mon, 08 Oct 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी की महिला प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नवरात्र के लिए नौ सवाल पूछे हैं। हालांकि ये तमाम सवाल महिला सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा समय-समय पर किए गए वादे और घोषणाओं के इर्द-गिर्द ही घूमते हैं।चतुर्वेदी ने कहा, चूंकि मोदी नवरात्र में व्रत रखते हैं, इसलिए उन्हें सभी सवालों का जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
सोमवार को पार्टी दफ़्तर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने जितने भी बयान दिए हैं, वे सभी जुमला साबित हुए हैं। देश के सभी हिस्सों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
बिहार में शेल्टर होम की घटना ने भाजपा और नीतीश कुमार के सुशासन की पोल खोल दी थी। अब एक बार फिर वहां पर महिलाओं के साथ शर्मशार करने वाली घटना हुई है। सरकारी होस्टल में घुसकर लड़कियों के साथ बलात्कार का प्रयास किया गया। जिन 35 छात्राओं ने विरोध किया, उन्हें बुरी तरह मारा-पीटा गया। इसके चलते कई छात्राओं को अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा।
विज्ञापन
नवरात्र और नौ सवाल
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, हम मोदी से नौ सवाल पूछते हैं। उम्मीद है कि वे इनका जवाब देंगे। पहले नवरात्र का सवाल- मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उन्हें 33 फीसदी आरक्षण देने की बात कही थी, उसका क्या रहा।
दूसरा सवाल, बेटियों को सुरक्षित माहौल देने के कई वादे किए गए थे, क्या आज बेटियां सुरक्षित हो गई हैं। तीसरा सवाल, हर जिले में रेप क्राइसिस सेंटर खोलने की बात हुई थी, क्या वे सेंटर खुल गए हैं।
चौथा सवाल, उज्ज्वला स्कीम लागू कर मोदी उसकी खूब वाहवाही लूट रहे हैं, क्या कभी उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि इस स्कीम के तहत गैस सिलेंडर लेने वाली गरीब घरों की महिलाएं अब उसे दोबारा से भरवा पा रही हैं या नहीं। वजह, सिलेंडर के दाम इतने ज्यादा कर दिए हैं कि महिलाओं के लिए उसे दोबारा भरवा पाना संभव हो पा रहा है।
पांचवां सवाल, सीएजी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि केंद्र सरकार ने जो टॉयलेट बनवाए हैं, वे प्रयोग करने लायक नहीं हैं, वहां पानी नहीं है और वे सुरक्षित भी नहीं हैं, क्या यह बात सही है।
छठा सवाल, सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम के लिए पांच पैसे का बजट आवंटित किया है, जबकि मोदी इस योजना के प्रचार में खुद पर पांच करोड़ रुपए ख़र्च कर चुके हैं। मोदी बताएं कि क्या बेटी आज खुद को सुरक्षित महसूस करती है।
सातवां सवाल, मोदी सरकार बेटियों को सम्मान देने के अनेक दावे करती है, लेकिन अभी तक बेटियों को सम्मान नहीं मिल सका। मोदी बताएं कि उन्हें यह सम्मान कब मिलेगा।
आठवां सवाल, सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ जमकर अभद्र टिप्पणी और उन पर फब्तियां कसी जा रही हैं, ऐसे में मोदी का महिला सुरक्षा वादा कितना पूरा हुआ है।
नौवां सवाल, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस में महिलाओं पर हिंसा होती, मोदी बताएं कि वह हिंसा कब रुकेगी।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि नरेंद्र मोदी यूपी, बिहार व राजस्थान के लोगों का सम्मान नहीं करते। गुजरात से इन राज्यों के प्रवासी लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। वे लोग दोराहे पर हैं। उनके पास न काम है और न ही रोटी है। मेघालय और सिक्किम में पजांब के लोग जो स्थायी तौर पर रहे हैं, उन्हें डराने धमकाने व बाहर निकालने का काम भाजपा के लोगों ने किया है। असम में भी एनआरसी की आड़ में यूपी बिहार और राजस्थान के लोगों को परेशान किया जा रहा है।