{"_id":"633d62bc6ff9ff5f9f4bfde6","slug":"congress-sonia-gandhi-offered-dussehra-prayers-at-bheemanakolli-temple-in-begur-village-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: सोनिया गांधी भीमनाकोली मंदिर में पूजा-अर्चना की, कल भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bharat Jodo Yatra: सोनिया गांधी भीमनाकोली मंदिर में पूजा-अर्चना की, कल भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगी
Wed, 05 Oct 2022 05:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 05 Oct 2022 05:38 PM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi
- फोटो : ANI
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कर्नाटक के बेगुर गांव के भीमनाकोली मंदिर में पूजा-अर्चना की। सोनिया गांधी एचडी कोटे विधानसभा क्षेत्र में पहुंची थी। वे कल कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी।
विज्ञापन
Assembly Bypoll: अंधेरी ईस्ट उपचुनाव में उद्धव गुट को कांग्रेस का समर्थन, भाजपा इन्हें बना सकती है उम्मीदवार
विज्ञापन
आयुध पूजा और विजय दशमी की वजह से मंगलवार और बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा को फिलहाल विराम दिया गया है। एआईसीसी महासचिव और कर्नाटक में पार्टी मामलों के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कुछ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा कि सोनिया गांधी ने आज कर्नाटक के एचडी कोटे विधानसभा क्षेत्र के बेगुर गांव के भीमनाकोली मंदिर में दशहरा के अवसर पर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
दरअसल, सोनिया गांधी दो दिन के विराम के बाद गुरुवार को फिर से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा में सुबह हिस्सा लेंगी। उन्होंने पिछले दिनों में हुए चुनावों में स्वास्थ्य कारणों से पार्टी के लिए प्रचार नहीं किया था। वे काफी समय के बाद गांधी पार्टी के सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगी।