फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress social media cell quitting reports of Divya Spandana was silly

दिव्या स्पंदना के कांग्रेस सोशल मीडिया प्रमुख से इस्तीफे की बात निकली झूठी

Thu, 04 Oct 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Oct 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
Congress social media cell quitting reports of Divya Spandana was silly
divya-spandana
कांग्रेस सोशल मीडिया सेल की प्रमुख दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या ने इस्तीफे की खबर को 'बेवकूफाना' बताया है। बुधवार दोपहर अचानक दिव्या के इस्तीफे की अफवाह उड़ी और राजनीति के गलियारे  से लेकर मीडिया तक में उन्हें लेकर तमाम बातें सामने आने लगीं।
विज्ञापन


दिव्या के इस्तीफे की बात तब उड़ी जब उनके  ट्विटर प्रोफाइल में लोगों ने बदलाव देखा। लोगों ने देखा कि दिव्या के प्रोफाइल में पार्टी के सोशल मीडिया इंचार्ज होने का जिक्र नहीं है। फिर क्या था अफवाह ने उड़ान भरी और खबरें आईं कि दिव्या ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि खुद दिव्या ने अपने इस्तीफे की बात का खंडन कर दिया और पूरे मामले को हास्यास्पद बताया। 
विज्ञापन


प्रोफाइल में किए गए बदलाव के बाद दिव्या सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। अब ट्विटर पर उनकी प्रोफाइल में उनकी जिम्मेदारी की जानकारी दिखने लगी है।  

दिव्या के लिए उड़ी अफवाह को तब और बल मिला जब ट्विटर पर  सक्रिय रहने वाली दिव्या अचानक 29 सितंबर के बाद वहां से गायब हो गईं और पिछले पांच-सात दिनों में उनका कोई ट्वीट नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अफवाह उड़ने के बाद दिव्या ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के एक ट्वीट को रीट्वीट किया। बाद में कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी दिव्या के इस्तीफे की खबर को खारिज किया। 

जैसे-जैसे सोशल मीडिया पर कांग्रेस की उपस्थिति को बढ़ाने में दिव्या विपक्षी पार्टियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट कर रहीं थीं वह उनके लिए विवादों को जन्म दे रहा था।

यहां तक की उनपर अपनी टीम के सदस्यों का शारीरिक उत्पीड़न का भी आरोप लगा। फिलहाल दिव्या के खिलाफ लखनऊ में एक केस दर्ज हुआ है। केस की वजह उनका पीएम मोदी को सोशल मीडिया पर चोर कहा जाना है। 

कांग्रेस के कुछ नेताओं ने बताया कि पार्टी के एक तबके में दिव्या के काम को लेकर विरोध तेजी से बढ़ रहा है। उनके मुताबिक दिव्या मीडिया का काम देखने वाले किसी विभाग को रिपोर्ट भी नहीं करती हैं। 


कुछ नेताओं ने इस ओर भी इशारा किया कि राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता माग्रेट अल्वा के बेटे निखिल अल्वा के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने कहा दिव्या इसे लेकर भी नाराज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed