फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress slams pakistan for destroying Kashmir

कश्मीर को बर्बाद कर रहा पाक: कांग्रेस

Fri, 15 Jul 2016 03:56 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 15 Jul 2016 03:56 AM IST
विज्ञापन
Congress slams pakistan for destroying Kashmir
गुलाम नवी आजाद - फोटो : amar ujala

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद ने कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान और केंद्र सरकार दोनों को घेरा है। उन्होंने कश्मीर की बर्बादी के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया। गुलाम नबी ने बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कश्मीर में हिंसा ठीक नहीं है। 

विज्ञापन


वहां जो हो रहा है होना नहीं चाहिए।  उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल उठाया। कहा कि जिस तरह से वहां आम लोगों के खिलाफ कार्रवाई  हुई है, वह ठीक नहीं है। कई मौतों के साथ करीब 1600 लोग जख्मी हुए हैं। इस मामले पर सरकार को जवाब देना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार को अब वहां घायल लोगों को विशेष विमान या वाहन से दिल्ली में लाकर अलग अलग अस्पतालों में बेहतर इलाज कराने का कदम उठाना चाहिए। गंभीर घायलों में  तीन और चार साल के बच्चे भी शामिल हैं। आजाद ने जीएसटी के मुद्दे पर भी कांग्रेस का रुख अभी साफ करने से इनकार कर दिया। कहा कि आम लोगों के हित वाला कदम पार्टी उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed