फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress slams Mahayuti govt for 'undermining' Shivaji's legacy

Congress: कांग्रेस का महायुति सरकार पर शिवाजी की विरासत को कमजोर करने का आरोप, कहा- खामियाजा भुगतना पड़ेगा

Thu, 17 Oct 2024 03:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 17 Oct 2024 03:55 PM IST
सार

Congress: कांग्रेस ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को लेकर महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महायुति सरकार पर निशाना साधा है। विपक्षी पार्टी ने कहा कि महायुति सरकार ने शिवाजी की विरासत को कमजोर किया है। 

विज्ञापन
Congress slams Mahayuti govt for 'undermining' Shivaji's legacy
जयराम रमेश - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को महायुति सरकार पर भारत के महान सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत को कमजोर करने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि जो लोग महाराष्ट्र के गौरवशाली इतिहास और मेलजोल की संस्कृति को स्वीकार नहीं करते हैं, उन्हें अगले महीने इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। 

विज्ञापन

 
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि महायुति ने छत्रपति को भी अपनी जबरन वसूली और लूट से नहीं बख्शा, क्योंकि सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में उनकी 35 फीट ऊंची प्रतिमा इतने खराब तरीके से बनाई गई थी कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन करने के एक साल के भीतर ही गिर गई। 
विज्ञापन


रमेश ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'महायुति सरकार महाराष्ट्र में भारत के एक महान सपूत की विरासत को कमजोर किया है। उन्होंने आगे कहा, सात साल पहले गैर-जैविक (नॉन-बायोलॉजिकल) प्रधानमंत्री ने मुंबई के पास अरब सागर में शिवाजी महाराज की 696 फीट ऊंची प्रतिमा की नींव रखी थी, जिसे बाद में उनकी सरकार ने चुपचाप छोड़ दिया।' कांग्रेस नेता ने कहा, 'जुमलेबाजों ने खुद शिवाजी महाराज को जुमला देने की गुस्ताखी की है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवाजी की प्रतिमा को हटाने का लगाया आरोप
कांग्रेस नेता ने कहा, 'भाजपा के नेताओं ने गैर जैविक पीएम की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से करके उनकी महानता को कमतर दिखाने की कोशिश की है।' उन्होंने यह भी कहा कि महायुति ने चार जून को हुई अपनी हार के बाद महाराष्ट्र के लोगों को नीचा दिखाने के लिए संसद भवन के बाहर से शिवाजी महाराज की प्रतिमा को हटा दिया। रमेश ने कहा, 'जो लोग महाराष्ट्र के गौरवशाली इतिहास और मेलजोल की संस्कृति को नकारते हैं, उन्हें अगले महीने इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।' 


महाराष्ट्र में 20 नवंबर को पहले चरण का मतदान
सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में एकनाथ शिंदे की शिवसेना, भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल हैं। जबकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल हैं। चुनाव आयोग ने मंगलवार को घोषणा की कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed