फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Slams Govt And Agriculture Minister Tomar, Says They Tries To Mislead Parliament And Wander The Country

कृषि मंत्री पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- संसद को गुमराह कर लिया, अब 'अहंकार' छोड़िए

Fri, 05 Feb 2021 06:40 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 05 Feb 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Congress Slams Govt And Agriculture Minister Tomar, Says They Tries To Mislead Parliament And Wander The Country
केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से निशाना साधे जाने को लेकर उन पर पलटवार किया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि तोमर ने संसद को गुमराह करने और देश को भटकाने की कोशिश की। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि सरकार को अपना 'अहंकार' छोड़कर तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छह फरवरी को किसान संगठनों द्वारा आहूत 'चक्का जाम' का समर्थन करेगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए तोमर ने शुक्रवार को तीन नए कृषि कानूनों का बचाव करते हुए कहा कि ये किसानों के जीवन में 'क्रांतिकारी परिवर्तन' लाने वाले और उनकी आय बढ़ाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इन कानूनों में किसी भी संशोधन के लिए तैयार होने का यह कतई मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि इन कानूनों में कोई खामी है।
विज्ञापन


सदन में कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते तोमर ने यह तक कह दिया कि खून से खेती तो सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है, भाजपा खून से खेती नहीं करती। जाहिर तौर पर उनका इशारा कांग्रेस की ओर से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी पुस्तिका 'खेती का खून' की ओर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेणुगोपाल ने एक बयान जारी कर कहा कि कृषि मंत्री ने संसद को गुमराह करने और देश को भटकाने की एक नई कोशिश की। सर्वविदित तथ्य है कि किसान संगठन सरकार से 11 दौर की बैठकें कर चुके हैं। इसके बाद ही केंद्र सरकार तीन कानूनों में 18 संशोधन करने की बात स्वीकार कर चुकी है। ऐसे में कृषि मंत्री का संसद में दिया गया वक्तव्य बेहद आपत्तिजनक और तथ्यों से परे है।

उन्होंने दावा किया कि बहुमत के घमंड में और अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए इन कृषि कानूनों को लागू करने से पहले केंद्र सरकार ने ना तो विपक्षी दलों की सलाह ली, ना ही किसान संगठनों से कोई चर्चा की। कोरोना के मुश्किल समय में चोरी-छुपे इन कानूनों को किसानों पर थोप दिया, जिसका देश के सभी किसान संगठन विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी, किसान आंदोलन का पूर्ण रूप से समर्थन करती रही है। कांग्रेस पार्टी, केंद्र सरकार से एक बार फिर अनुरोध करती है कि वह अहंकार को त्यागे और किसानों की जायज मांगों को मानते हुए तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा करे।

वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी किसान संगठनों द्वारा 6 फरवरी, 2021 यानी शनिवार को राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक के तीन घंटे के घोषित देशव्यापी अहिंसक और शांतिपूर्ण चक्का जाम का समर्थन करेगी।

kldld
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed