फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress slams government over delay in Class six textbooks says ministry sabotaging education of children

Class 6 Books: 'समस्या अंदर तक है या फिर...', कक्षा 6 की किताबों की छपाई में देरी पर केंद्र पर बरसी कांग्रेस

Fri, 05 Jul 2024 12:14 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 05 Jul 2024 12:14 PM IST
सार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि अधिकारियों का मानना है कि छात्रों को नई किताबें उपलब्ध कराने में दो महीने का समय लगेगा। जयराम रमेश ने यह टिप्पणी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा एक बैठक में स्कूली किताबों के विकास को लेकर की गई समीक्षा के बाद की।

विज्ञापन
Congress slams government over delay in Class six textbooks says ministry sabotaging education of children
jairam ramesh - फोटो : X (Indian Youth Congress)

विस्तार

कांग्रेस ने शुक्रवार को कक्षा छठवीं की नई पाठ्यपुष्तकों के प्रकाशन में देरी को लेकर फटकार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि या तो समस्या अंदर तक है या फिर अक्षमता हर दिन नई ऊंचाइयों को छू रही है।
विज्ञापन


जयराम रमेश ने केंद्र को लगाई फटकार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जयराम रमेश ने कहा, "राष्ट्रीय परीक्षण प्राधिकरण के जरिए परीक्षा प्रणाली को नष्ट करने के बाद प्रधानमंत्री का शिक्षा मंत्रालय अब हमारे बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। स्कूल वर्ष शुरू हो गया है। एनसीईआरटी राष्ट्रीय (नागपुर पढ़ें) शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद कक्ष छठवीं के बच्चों का गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पुष्तक को प्रकाशित नहीं कर पाया।"
विज्ञापन


जयराम रमेश ने आगे कहा कि नेशनल सिलेबस एंड टीचिंग लर्निंग मटेरियल कमेटी (नएसटीसी) पाठ्यपुस्तकों को अभी तक अंतिम रूप नहीं दे पाए हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रिंटिंग में 10-15 दिन का समय लगेगा। रमेश ने कहा कि अधिकारियों का मानना है कि छात्रों को नई किताबें उपलब्ध कराने में दो महीने का समय लगेगा। उन्होंने केंद्र पर तंज कसते हुए कहा, "या तो समस्या अंदर तक है या फिर अक्षमता हर दिन नई ऊंचाइयों को छू रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री की बैठक के बाद रमेश ने की टिप्पणी
जयराम रमेश ने यह टिप्पणी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा एक बैठक में स्कूली किताबों के विकास को लेकर की गई समीक्षा के बाद की। बता दें कि यह बैठक कक्षा छठवीं की नई पाठ्यपुस्तकों के प्रकाशन में देरी को लेकर बुलाई गई थी। किताबें अप्रैल में प्रकाशित होने वाली थी, जो अभी तक नहीं हो पाई। एनसीईआरटी ने इससे पहले कहा था कि कक्षा 3 और 6 के लिए नईं पुस्तकें 2024-25 शैक्षणिक सत्र से पेश की जाएंगी। एनसीईआरटी ने इसी हफ्ते कक्षा 6 के लिए अंग्रेजी और हिंदी की पुस्तकें जारी कीं। 










 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed