फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress slam pm narendra modi over andhra pradesh said lost majority Reorganisation Act rapidly implement

Andhra Pradesh: 'मोदी सरकार बहुमत खोने के बाद अब तेजी से काम करेगी', आंध्र प्रदेश को लेकर कांग्रेस का तंज

Thu, 11 Jul 2024 01:28 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 11 Jul 2024 01:28 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की आंध्र प्रदेश में तेल रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल हब बनाने की मांग मान ली है और इसके लिए केंद्र सरकार राज्य में 60 हजार करोड़ रुपये निवेश करेगी। 

विज्ञापन
congress slam pm narendra modi over andhra pradesh said lost majority Reorganisation Act rapidly implement
जयराम रमेश - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आंध्र प्रदेश के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने तंज कसते हुए लिखा कि मोदी सरकार अब बहुमत खोने के बाद शायद आंध्र प्रदेश पुनर्गठन कानून 2014 पर तेजी से काम करेगी। जयराम रमेश का यह बयान उन मीडिया रिपोर्ट्स के बाद सामने आया है, जिनमें दावा किया गया है कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की आंध्र प्रदेश में तेल रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल हब बनाने की मांग मान ली है और इसके लिए केंद्र सरकार राज्य में 60 हजार करोड़ रुपये निवेश करेगी। 
विज्ञापन


जयराम रमेश का तंज- बीते 10 वर्षों में पूरा हो जाना चाहिए था प्रोजेक्ट
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा आंध्र प्रदेश में एक तेल रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल हब बनाने का वादा 'आंध्र प्रदेश पुनर्गठन कानून 2014' के तहत डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में ही किया गया था। केंद्र की मोदी सरकार इस प्रोजेक्ट को दस वर्षों में पूरा करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य थी और एलान के छह महीने के भीतर ही इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड को इस प्रोजेक्ट की व्यवहारिकता को लेकर रिपोर्ट तैयार करनी चाहिए थी, लेकिन मोदी सरकार बीते 10 वर्षों में ऐसा करने में नाकाम रही। अब व्यवहारिकता रिपोर्ट तैयार की जा रही है। 
विज्ञापन


जयराम रमेश ने दावा किया कि 'आंध्र प्रदेश पुनर्गठन कानून 2018 पर मोदी सरकार की धीमी गति भी एक वजह थी कि चंद्रबाबू नायडू ने साल 2018 में एनडीए से नाता तोड़ लिया था। अब जब प्रधानमंत्री बहुमत और अहंकार खो चुके हैं तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि अब आंध्र प्रदेश पुनर्गठन कानून पर तेजी से काम होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत नहीं पा सकी भाजपा
बता दें कि बीते दिनों हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से दूर रह गई और 240 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी। इसके चलते एनडीए गठबंधन को कुल 293 सीटें ही मिल सकीं। वहीं कांग्रेस को 99 सीटों पर जीत मिली और विपक्षी गठबंधन कुल 234 सीटें जीतने में सफल रहा। आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी तेदेपा एनडीए का हिस्सा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed