फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress should build consensus for party leadership rather than elections says Salman Khurshid

पार्टी में नेतृत्व के लिए चुनाव के स्थान पर आम सहमति बनाए कांग्रेस : सलमान खुर्शीद

Sun, 23 Aug 2020 04:43 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 23 Aug 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
Congress should build consensus for party leadership rather than elections says Salman Khurshid
सलमान खुर्शीद (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने को लेकर पार्टी के अंदर मंथन चल रहा है। उधर पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने रविवार को कहा कि पार्टी को चुनाव कराने की बजाय आम सहमति बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को नेताओं और कार्यकर्ताओं का पूर्ण समर्थन है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह अध्यक्ष बनते हैं या नहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैंने बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि राहुल गांधी कांग्रेस के नेता हैं। कोई भी इस बात से इनकार नहीं कर सकता, यहां तक कि विपक्ष भी इससे इनकार नहीं कर सकता। मैं अपने पास एक नेता होने से काफी खुश हूं, मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि हमारे पास अध्यक्ष है या नहीं।' 
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'हमारे पास राहुल गांधी के रूप में एक नेता है, जो मेरे लिए सुकून देने वाली बात है।' खुर्शीद की यह टिप्पणी महत्वपूर्ण है और ऐसे समय में आई है जब पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होने वाली है, जो सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर एक साल पूरा होने के बाद होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन







उधर, कुछ पूर्व मंत्रियों सहित कांग्रेस के 23 नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को संगठनात्मक ढांचे में बदलाव के लिए पत्र लिखा है। पार्टी नेताओं के सीडब्ल्यूसी और अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने की मांग के बारे में पूछे जाने पर, खुर्शीद ने आंतरिक चुनावों के बारे में पूछने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग कांग्रेस में इन मांगों को लेकर इतने चिंतित क्यों हैं जब वे किसी अन्य पार्टी में नहीं बने हैं।

खुर्शीद ने कहा, 'मैं बहुत हैरान हूं। मैंने कम्युनिस्ट पार्टी या क्षेत्रीय दलों या भाजपा में एक भी ऐसी मांग नहीं सुनी है। मैंने उनमें से किसी भी पार्टी में चुनाव की मांग के बारे में नहीं सुना है।' उन्होंने कहा, 'चुनाव महत्वपूर्ण हैं, लेकिन ऐतिहासिक संदर्भ जिसमें चुनाव होने होते हैं, उसमें परिस्थितियों को ध्यान में रखना पड़ता है। कांग्रेस में राजनीतिक प्रक्रिया में आम सहमति महत्वपूर्ण हिस्सा रही है, चुनाव नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed