फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Shashi Tharoor over cricket team jersey controversy- 'saffron' is glorious Indian colors

'इंडियन क्रिकेट टीम' की जर्सी विवाद पर बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर- 'भगवा' गौरवशाली भारतीय रंग

Sun, 07 Jul 2019 05:37 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 07 Jul 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
Congress Shashi Tharoor over cricket team jersey controversy- 'saffron' is glorious Indian colors
शशि थरूर(File Photo) - फोटो : Instagram

कांग्रेस के लोकसभा सांसद शशि थरूर ने 'भगवा' को भारतीय और गौरवशाली रंग बताया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों के आलोक में विश्व कप के एक मैच के लिए केसरिया रंग चुना। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह केसरिया गौरवशाली भारतीय रंग है ।

विज्ञापन


थरूर ने यहां कहा कि आईसीसी के एक नए नियम में कहा गया है कि जब दो टीमों की जर्सी एक ही रंग की होती है, तो मेजबान देश की टीम को अपने ड्रेस का रंग बदलने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हालांकि दूसरी टीम को अपनी ड्रेस बदलनी होती है, लिहाजा भारत ने अपने लिए केसरिया और नीले रंग की ड्रेस चुनी।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि ... इसलिए मैंने थोड़ा नीली रुमाली जेब के साथ केसरिया जैकेट पहनी थी, जो कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारतीय टीम के समर्थन में पहनी गई थी।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

Congress Shashi Tharoor over cricket team jersey controversy- 'saffron' is glorious Indian colors
टीम इंडिया की जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय टीम ने नीले और नारंगी रंग की ड्रेस पहनी थी, जिसकी काफी आलोचना हुई थी। कई राजनीतिक दलों ने टीम के भगवाकरण का आरोप लगाया था। भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमों की ड्रेस का रंग नीला होने के कारण भारतीय टीम को ड्रेस का रंग बदलना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed