फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress shares Rahul Gandhi Bilaspur to Raipur train journey video Bharat Jodo Yatra continue

Glimpse of India: भारत जोड़ो यात्रा जारी, कांग्रेस ने साझा किया राहुल के बिलासपुर-रायपुर ट्रेन सफर का वीडियो

Tue, 03 Oct 2023 06:28 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 03 Oct 2023 06:28 PM IST
सार

कांग्रेस ने इस 13 मिनट के वीडियो को अपने पूर्व अध्यक्ष के भारत जोड़ो अभियान और देश को एकजुट करने के प्रयासों रा जिक्र किया है। राहुल गांधी ने इससे पहले 25 सितंबर को अपने छत्तीसगढ़ दौरे का एक वीडियो शेयर किया था।

विज्ञापन
Congress shares Rahul Gandhi Bilaspur to Raipur train journey video Bharat Jodo Yatra continue
Rahul Gandhi - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस ने राहुल गांधी के हाल ही में विलासपुर से रायपुर तक दो घंटे के ट्रेन के सफर का एक 13 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में एक तरफ टेबल टेनिस खिलाड़ी अपने खेल पर चर्चा कर रही है, तो वहीं एक कलाकार जातिगत भेदभाव पर अपना विचार साझा कर रहा है। कहीं कुछ लड़कियों का एक समूह गाना गा रहा है, ये कुछ वास्तविक भारत की झलक दिखाया गया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो
कांग्रेस ने इस 13 मिनट के वीडियो को अपने पूर्व अध्यक्ष के भारत जोड़ो अभियान और देश को एकजुट करने के प्रयासों का जिक्र किया है। राहुल गांधी ने इससे पहले 25 सितंबर को अपने छत्तीसगढ़ दौरे का एक वीडियो शेयर किया था। उनके साथ मुख्यमंत्री भुपेश बघेल भी शामिल थे। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी ने कहा, 'देश की विविधता को दर्शाते हुए करोड़ों लोगों को उनके गणतव्य तक पहुंचाने वाली भारतीय रेलवे वास्तव में भारत का प्रतिबिंब है। रेलवे भारत की जीवन रेखा है, जिसमें रोजाना एक करोड़ लोग सफर करते हैं। वास्तविक भारत की तस्वीर ट्रेनों में ही दिखती है। यहां विभिन्न धर्म और जाति के लोग अंजान होने के बावजूद एक-दूसरे से घुल मिल जाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
 राहुल गांधी ने की युवाओं से बात
अपने बिलासपुर से रायगड़ के सफर का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने इस दौरान छत्तीसगढ़ के कई युवाओं से बातचीत की। उन्होंने कहा, 'मैं इस दौरान एक दलित समुदाय की लड़की से भी मिला। मैं उसके कला को देखकर काफी ज्यादा खुश हुआ। वह वास्तव में एक प्रतिभाशाली कलाकार है।' वीडियो में राहुल गांधी को ट्रेन के स्लीपर डिब्बे में कई लोगों से बात करते हुए देखा गया। 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के अनुसार राहुल गांधी अपने भारत जोड़ो यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। वीडियो में राहुल गांधी समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ बातचीत करते हुए देखा गया, जिसमें मैकेनिक, कुली, छात्र और कारपेंटर भी शामिल हैं। राहुल गांधी हाल ही में लद्दाख का दौरा भी किया था, जहां उन्होंने विभिन्न सामाजिक समूहों के साथ बातचीत भी की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed