फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress sets up political affairs, executive committees in Telangana

Congress: कांग्रेस ने तेलंगाना में पदाधिकारी किए नियुक्त, 24 उपाध्यक्ष और 84 महासचिव नामित

Sat, 10 Dec 2022 08:22 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 10 Dec 2022 08:22 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी ने एक बयान में कहा है कि पीसीसी के चार कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन, अंजन कुमार यादव, जग्गा रेड्डी और महेश कुमार गौड़ राजनीतिक मामलों की समिति के विशेष सदस्य होंगे।

विज्ञापन
Congress sets up political affairs, executive committees in Telangana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस ने तेलंगाना प्रदेश में 28 उपाध्यक्ष, 84 महासचिवों और 26 जिलों के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजनीतिक मामलों की समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। वहीं कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है और सभी पदाधिकारियों से तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा है।

विज्ञापन


समिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी, वी हनुमंत राव, एन उत्तम कुमार रेड्डी, टी जीवन रेड्डी, रेणुका चौधरी और मधु यक्षी गौड़ शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी ने एक बयान में कहा है कि पीसीसी के चार कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन, अंजन कुमार यादव, जग्गा रेड्डी और महेश कुमार गौड़ राजनीतिक मामलों की समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।
विज्ञापन

पार्टी ने बताया कि पद्मावती रेड्डी, बी शोभा भास्कर, के पुष्पलीला,  एम श्रद्धा गौड के साथ ही वरिष्ठ नेता सी किरण रेड्डी, सुधाकर गौड, जी विनोद, अनिल कुमार सहित 24 वरिष्ठ नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष खड़गे ने रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता वाली 40 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारी समिति के गठन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी, इसमें एन उत्तम कुमार रेड्डी, जीवन रेड्डी और रेणुका चौधरी शामिल थे। पार्टी ने 26 जिला कांग्रेस समितियों के अध्यक्ष नियुक्त किए। इसने 24 उपाध्यक्ष और 84 महासचिव भी नियुक्त किए। भाजपा ने दावा किया कि वह राज्य में प्रमुख विपक्ष के रूप में कांग्रेस को हटा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed