{"_id":"5be1c191bdec2269570707cf","slug":"congress-says-trailer-of-zero-movie-hurt-feelings-of-the-sikhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता बोले- ‘जीरो’ फिल्म के ट्रेलर ने की सिखों की भावनाएं आहत ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस नेता बोले- ‘जीरो’ फिल्म के ट्रेलर ने की सिखों की भावनाएं आहत
भाषा, मुंबई
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
zero
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता चरण सिंह सपरा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘जीरो’ के एक दृश्य से सिख समुदाय की भावना आहत हुई है और इस दृश्य को फिल्म से हटाया जाना चाहिए।
आनंद एल राय निर्देशित यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। मुंबई के कांग्रेस के उपाध्यक्ष सपरा ने बताया कि उन्होंने पुलिस जोन 7 (मुलुंड क्षेत्र) के उपायुक्त को इस संबंध में पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के प्रोड्यूसरों को भी पत्र लिखा है। सपरा ने दावा किया कि शाहरुख खाना का किरदार इस फिल्म में ‘गत्रा कृपाण’ पहने हुए है और इसका मजाक उड़ा रहा है।