फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Says The UPA Government started the process of Hajj reducing subsidy

यूपीए सरकार में शुरू हुई थी हज सब्सिडी घटाने की प्रक्रिया: कांग्रेस

Wed, 17 Jan 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Jan 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Congress Says The UPA Government started the process of Hajj reducing subsidy
hajj
कांग्रेस का कहना है कि हज यात्रा के दौरान मिलने वाली सब्सिडी सीधे हाजियों को न मिलकर उन्हें जेद्दा ले जाने वाली एयरलाइंस को जाती थी। कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद का कहना है कि हज को लेकर दी जाने वाली सब्सिडी घटाने की प्रक्रिया यूपीए सरकार में ही शुरू हो चुकी थी। उनका कहना है कि असल में ये निर्णय मई 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने लिया था। हम सरकार नहीं, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन


आजाद का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार ये सब्सिडी दस साल में यानी 2022 में खत्म होनी थी। उस लिहाज से अभी सरकार के पास साढ़े चार साल शेष थे। उनका कहना है कि हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन कोर्ट के निर्णय का जो दूसरा हिस्सा है हमें विश्वास है कि सरकार उस पर ध्यान देगी। 
विज्ञापन


आजाद का कहना है कि हाजियों को अब एयरलाइंस को 70-80 हजार देने होंगे, जबकि पहले 30-40 हजार देने होते थे। उनका कहना है कि इसे कतई मुद्दा नहीं बनाना चाहते हैं, लेकिन इसका लाभ सीधे हाजियों को नहीं एयरलाइंस को जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed