फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress says that Govt move to extend free ration scheme indicates economic distress

'आर्थिक संकट का इशारा': मुफ्त राशन योजना की अवधि बढ़ाने के मोदी सरकार के फैसले पर कांग्रेस का हमला, कही ये बात

Sun, 05 Nov 2023 02:22 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 05 Nov 2023 02:22 PM IST
सार

अगले पांच वर्षों के लिए मुफ्त राशन योजना की घोषणा पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, यह फैसला उच्च स्तर के आर्थिक संकट और बढ़ती असमानताओं को इंगित करती है।

विज्ञापन
Congress says that Govt move to extend free ration scheme indicates economic distress
नरेंद्र मोदी, जयराम रमेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुफ्त राशन योजना कांग्रेस को रास नहीं आ रही है। कांग्रेस ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि मुफ्त राशन योजना को अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ाने का फैसला देश में लगातार उच्च स्तर के आर्थिक संकट और बढ़ती असमानताओं को इंगित करती है। मोदी सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट किया। जिसमें पीएम मोदी द्वारा मुद्दे पर अपना रुख बदलने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


पोस्ट करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पोस्ट लिखा, ज्यादातर भारतीयों की आय आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों के अनुरूप नहीं है। अब ये नई घोषणा लगातार उच्च स्तर के आर्थिक संकट और बढ़ती असमानताओं का संकेत है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि पीएम गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) को अगले पांच वर्षों तक बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


जयराम रमेश ने कहा, पीएम मोदी ने पहले किया था विरोध
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने सितंबर 2013 में संसद द्वारा पारित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) का लगातार विरोध किया था। जयराम रमेश ने कहा, पीएमजीकेवाई और कुछ नहीं बल्कि एनएफएसए है, जो पहले से ही 80 करोड़ भारतीयों को कवर करता है। उन्होंने आरोप लगाया, बेशक यह उनके द्वारा किए गए यू-टर्न का एकमात्र उदाहरण नहीं है। मनरेगा पर भी, जो महामारी के दौरान जीवन रक्षक साबित हुआ, उन्हें अपना पद बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें शनिवार को दुर्ग में एक रैली में मोदी ने कहा था कि सरकार 80 करोड़ गरीब लोगों को कवर करते हुए मुफ्त राशन योजना को पांच साल तक बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed