फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress says reduction in petrol and diesel prices lollipop  

पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी को कांग्रेस ने बताया चुनावी झुनझुना, जीएसटी के तहत लाने की मांग

Sun, 07 Oct 2018 09:55 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Oct 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
Congress says reduction in petrol and diesel prices lollipop  
कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल के दामों में ढाई रुपये प्रति लीटर की कमी पर रविवार को कहा कि यह पांच राज्यों में चुनावों के मद्देनजर ‘मतदाता को झुनझुना’ थमाया गया है और नरेंद्र मोदी सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के तहत लाना चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा कि गुरुवार को दामों की कमी के बाद से पेट्रोल-डीजल का मूल्य फिर से बढ़ने लगा है। यह सरकार के दोहरेपन और आडंबर को दिखाता है।
विज्ञापन


उन्होंने तेल के दाम नियंत्रण मुक्त होने के सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह चुनावी कैलेंडर पर निर्भर करता है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान 17 दिन तक पेट्रोल के दामों में बदलाव नहीं हुआ था। गुजरात चुनाव में भी ऐसा ही देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेड़ा ने कहा, ‘‘हम पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने की अपनी मांग दोहराते हैं ताकि महज चुनावी मौसम से पहले श्रेय लेने के इस आडंबर को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।’’ उन्होंने कहा कि यह सरकार अल्पकालिक वाहवाही के लिए प्रतीकात्मक चीजों में भरोसा करती है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि ‘घर-घर मोदी’ के बाद अब ‘बाय-बाय मोदी’ का समय आ गया है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली को पूर्णकालिक ब्लॉगर और अल्पकालिक मंत्री करार देते हुए उनपर चुटकी लेते हुए खेड़ा ने आरोप लगाया कि जेटली अपने दावे में झूठ बोल रहे हैं कि कर आधार में बढ़ोतरी से सरकार के राजस्व में वृद्धि हुई है।


उन्होंने कहा कि तेल विपणन कंपनियों ने 13 लाख करोड़ से ज्यादा कमाये हैं जिससे सरकार का खजाना बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस धन का इस्तेमाल प्रचार प्रबंधन में किया है और आयुष्मान भारत के लिए केवल 2000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed